एक्सप्लोरर

Congress vs Mamata: ममता बनर्जी के 'कोई UPA नहीं' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, खड़गे बोले- ED और CBI के डर से दे रही हैं ऐसे बयान

Congress vs Mamata: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़क पर सभी मुद्दों पर लड़ रहे. ऐसा बयान देना अनुचित है. ED/CBI के डर से ऐसे बयान दे रहे.

Congress Hits Out Mamata Banerjee: राहुल गांधी पर कटाक्ष करने को लेकर अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर पलटवार किया है. खड़गे का कहना है कि ममता बीजेपी की मदद कर रही हैं. ये ममता नहीं, ममता का ईडी और सीबीआई से डर बोल रहा है.

एबीपी न्यूज से बातचीत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारे लीडर राहुल गांधी जी हर विषय पर लड़ रहे हैं. किसानों के मुद्दे पर कौन लड़ा, महंगाई पर कौन लड़ा… प्रियंका गांधी जी ने यूपी में जहां हादसे हुए वहां जाकर लड़ाई लड़ी. किसानों के लिए वह अभी भी लड़ रहे हैं. हर मुद्दे पर हमारी लड़ाई जारी है. अगर हम लड़ते नहीं, तो इतने राज्यों में हमारी सरकार नहीं बनती. हमारे बारे में ऐसी ब्यानबाजी ठीक नहीं है. हम लड़ते रहेंगे.

उन्होंने आगे कहा, मेरा लीडर लड़ रहा है, फील्ड पर है, हर जगह जा रहा है. किसानों के लिए लड़ रहा है, दलितों के लिए लड़ रहा, महिलाओं के लिए लड़ रहा है, महंगाई के मुद्दे पर लड़ रहा है, आम जनता के लिए लड़ रहा है. जब आप लड़ाकू लोगों के बारे में ऐसी टिप्पणी देते हैं तो मैं समझता हूं कि इससे बीजेपी को मदद होती है.

ममता ने कांग्रेस पर क्या बयान दिया था

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि अब कोई यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) नहीं बचा है. ममता ने हालांकि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों से एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ने का आह्वान भी किया.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित बैठक में, बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों के लिए अगले चुनावों में भाजपा को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा की. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बनर्जी से मुलाकात करने वाले पवार ने कहा कि उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर लंबी चर्चा की. उन्होंने कहा, "हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोगों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों और प्रतिबद्धता को मजबूत करने की आवश्यकता पर सहमत हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

Omicron Variant: ओमिक्रोन के खतरे के बीच बढ़ने लगे कोरोना केस, स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के साथ बड़ी बैठक, एयरपोर्ट स्क्रीनिंग चर्चा

Xplained: अगर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरे किसान नेता तो किस पार्टी को होगा फायदा और किसका नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget