एक्सप्लोरर

BJP-RSS Relations: 'BJP ने RSS को कर दिया किनारे, खराब हो गए हैं दोनों के रिश्ते', कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान

RSS on BJP: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह आरएसएस से उसकी दूरी को बताया गया है. यूपी जैसे राज्य में बीजेपी को महज 33 सीटें मिली हैं.

Congress on BJP-RSS Relations: लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. चुनाव से पहले बीजेपी के नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से दूरी बनाना शुरू कर दिया था. माना गया कि इसकी वजह से बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई. वहीं, अब कांग्रेस नेता उदित राज ने भी दावा कर दिया है कि आरएसएस और बीजेपी के बीच अब पहले वाली बात नहीं रही है. दोनों के रिश्ते बिगड़ गए हैं.

उदित राज ने शुक्रवार (14 जून) को कहा है कि आरएसएस और बीजेपी के रिश्ते खराब हो गए हैं. बीजेपी ने आरएसएस को किनारे कर दिया है. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि एक इंटरव्यू के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि आरएसएस के एक सामाजिक संगठन है, जबकि बीजेपी राजनीतिक दल है. अब हम आगे बढ़ चुके हैं. पहले से ज्यादा सक्षम हो चुके हैं. ऐसे में अब आरएसएस की जरूरत उतनी नहीं है. 

आरएसएस ने चुनावी हार पर बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, बीजेपी को मिली हार के बाद आरएसएस के उच्च पदाधिकारी भी लगातार पार्टी पर तंज कस रहे हैं. आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने गुरुवार (13 जून) को कहा कि राम की पूजा करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई, इसलिए भले ही वह 2024 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी है. मगर उसे अकेले पूर्ण बहुमत से जो सत्ता मिलनी थी, वो उसे भगवान राम ने अहंकार की वजह से नहीं दी. हालांकि, इस दौरान उन्होंने बीजेपी का नाम नहीं लिया, मगर 240 सीटों के साथ वही सबसे बड़ी पार्टी है.

बीजेपी के साथ-साथ इंद्रेश कुमार ने इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि राम का विरोध करने वाले किसी भी दल को सत्ता नहीं मिली है. सभी को मिलाकर भी वो दूसरे नंबर पर ही खड़े रहे हैं. भगवान का न्याय बड़ा सत्य और आनंददायक है. आरएसएस नेता ने कहा कि भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई, उसे 241 पर ही भगवान ने रोक दिया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया और जिनकी राम में आस्था नहीं थी, उन सबको मिलकर भगवान ने 234 पर रोक दिया.

आरएसएस प्रमुख ने भी किया था बीजेपी के अहंकार का जिक्र

इंद्रेश कुमार से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी बीजेपी पर बिना नाम लिए निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जिसको वास्तविक सेवक कहा जाता है, वह हमेशा मर्यादा में चलता है. एक सच्चे सेवक में अहंकार नहीं होता और वह गरिमा बनाए रखते हुए लोगों की सेवा करता है. नागपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे संघ प्रमुख ने कहा कि सच्चा सेवक कर्म करता है, लेकिन कर्मों में लिपटा नहीं होता है. उसमें अहंकार नहीं आता है कि मैंने इसे किया है. वही सेवक कहलाने का अधिकारी होता है. 

यह भी पढ़ें: RSS का अंदरखाना है BJP से नाराज? बोले इंद्रेश कुमार- जिसने किया अत्याचार, प्रभु राम ने उससे कहा पांच साल करो आराम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget