एक्सप्लोरर

कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, PM मोदी की तुलना हिटलर से की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि बीजेपी सरकार खासतौर पर प्रधानमंत्री लोकतंत्र में विपक्ष के प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

मुंबई: चुनावी मौसम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की है. शिंदे का बयान मोदी के सोलापुर दौरे के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित पिटाई के एक दिन बाद आया है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यह लोकतंत्र है या तानाशाही? यहां तक कि हिटलर भी इस तरह की हरकतें नहीं किया करता था."

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिंदे ने प्रधानमंत्री पर सोलापुर में 'चुनावी भाषण' देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सूखे, धनगर आरक्षण और जनता से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर बात करने में शर्म आती है. मोदी सड़क परियोजनाओं समेत कई विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाने के लिये बुधवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में थे. सोलापुर जिले के रहने वाले शिंदे ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "बीजेपी सरकार खासतौर पर प्रधानमंत्री लोकतंत्र में विपक्ष के प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं." शिंदे ने दावा किया कि पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की. इस मामले की जांच होनी चाहिये.

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने शिंदे पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह गांधी परिवार से आदेश लेते हैं. उन्होंने कहा कि शिंदे को प्रधानमंत्री की आलोचना का कोई अधिकार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget