एक्सप्लोरर

'आंखों में आंखें डालकर देखना...', पाकिस्तान से तनाव को डील करने के तरीकों पर PM मोदी के मुरीद हुए शशि थरूर

Shashi Tharoor on Operation Sindoor: शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ तनाव को काफी कुशलता से संभाला है. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की भी तारीफ की.

Shashi Tharoor praise PM Modi: पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह की जवाबी कार्रवाई की, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. आम नागरिक से लेकर विपक्ष दलों के नेता भी पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ कर रहे हैं. इस लिस्ट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम भी शामिल है. कांग्रेस नेता शशि थरूर भी पाकिस्तान के तनाव को डील करने के तरीकों से पीएम मोदी के मुरीद हो गए.

सांसद शशि थरूर ने मंगलवार (13 मई) को कहा, 'पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ तनाव को बहुत कुशलता के साथ संभाला.' थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर की भी तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन को लेकर अपने पहले सार्वजनिक संबोधन के जरिए पड़ोसी देश को एक सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है.

शशि थरूर ने NDTV से बात करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री का समय-समय पर जनता का नाम संबोधन हमेशा जरूरी होता है. यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने लोगों से बात करें. हालांकि, वे आमतौर पर प्रत्येक महीने मन की बात करते हैं, लेकिन उसमें आमतौर पर गंभीर और जरूरी विषयों की चर्चा नहीं, सिर्फ चयन के आधार पर विषय तय होते हैं.'

मैं खुश हूं कि प्रधानमंत्री ने ऐसा किया: थरूर

थरूर ने आगे कहा, 'टीवी पर आकर, देश की आंखों में आंखें डालकर बड़े मुद्दों पर बात करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है, फिर चाहे वो कोविड हो या कोई युद्ध. प्रधानमंत्री की ओर से ऐसा करना जरूरी था और मैं काफी खुश हूं कि उन्होंने ऐसा किया.” उन्होंने यह भी कहा कि जब भी ऐसी कोई संकट की घड़ी आए तो प्रधानमंत्री को ऐसा संबोधन जरूर देना चाहिए.

ऑपरेशन सिंदूर की कांग्रेस नेता ने की तारीफ

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब के तौर पर शुरू ऑपरेशन सिंदूर की शशि थरूर ने सराहना की. उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि इस तरह की एक योजनाबद्ध जवाबी कार्रवाई किसी अत्याधुनिक सैन्य मुख्यालय से ही संभव है. यह कोई बेतरतीब या असंगत कार्रवाई नहीं थी, इस पूरे संकट को बहुत ही अच्छे तरीके से संभाला गया है.' उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के नामकरण और उसकी प्रस्तुति से लेकर उसकी जमीनी कार्रवाई तक, मैं हर चीज को पूरे मार्क्स देता हूं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget