एक्सप्लोरर

PM मोदी सब कुछ पहन लेते हैं लेकिन मुस्लिम टोपी और हरे रंग से उन्हें परहेज है: शशि थरूर

शशि थरूर ने भीड़ की हिंसा पर कहा कि वे स्‍वामी विवेकानंद के चेहरे पर फेंकने के लिए इंजन का तेल लाते और उन्‍हें गिराकर पीटते क्‍योंकि स्‍वामी विवेकानंद भी कहते कि इंसानों का सम्‍मान करो. वह कहते कि इंसानियत सबसे जरूरी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अजीबोगरीब सवाल किया है. उन्होंने कहा कि वे देश और विदेश में दौरे के वक्त अलग-अलग तरह की पगड़ी तो पहन लेते हैं लेकिन मुस्लिम टोपी पहनने से बचते हैं. उन्होंने कहा, ''आपने उन्‍हें (मोदी) तरह-तरह के मजेदार कपड़े पहने हुए देखा होगा. लेकिन वह अभी भी एक चीज को न कहते हैं, वह हरे रंग का क्‍यों नहीं पहनते हैं?''

थरूर ने आगे देशभर में हुई भीड़ की हिंसा पर कहा है कि आज अगर स्वामी विवेकानंद होते तो उनको भी गुंडों की भीड़ नहीं छोड़ती. अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में उन्होंने समाजसेवी स्वामी अग्निवेश पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, ''ये गुंडे उनके (स्‍वामी विवेकानंद) चेहरे पर फेंकने के लिए इंजन का तेल लाते और उन्‍हें गिराकर पीटते क्‍योंकि स्‍वामी विवेकानंद भी कहते कि इंसानों का सम्‍मान करो. वह कहते कि इंसानियत सबसे जरूरी है.''

पिछले महीने स्वामी अग्निवेश (78) पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' का नारा बोलते हुए हमला किया था. यह घटना तब हुई जब अग्निवेश झारखंड के लिट्टिपाड़ा के 195वें दामिन महोत्सव में भाग लेने के लिए होटल से निकलकर कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी समूह उन पर टूट पड़ा.

थरूर ने दावा किया कि गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार सालों में 2,920 सांप्रदायिक हिंसा हुई है. जिसमें से 70 कथित गोरक्षकों से जुड़ा है. इसमें से 68 बीजेपी शासित राज्यों में पिछले चार साल में हुए हैं.

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर पिछले महीने उस वक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निशाने पर आ गये थे जब उन्होंने कहा था, "सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर वे इतने ही सीट के साथ दोबारा लोकसभा चुनाव जीत गए तो निश्चित ही हम अपने लोकतांत्रिक संविधान को जिस तरह हम समझते हैं, वह अस्तित्व में नहीं रह पाएगा क्योंकि उनके पास वे तीन स्तंभ होंगे जिससे वह भारत के संविधान को समाप्त कर नया संविधान लिख सकते हैं. नया संविधान हिंदू राष्ट्रों के सिद्धांतों को समाहित करेगा और अल्पसंख्यकों के लिए समानता को हटा दिया जाएगा, जो हिंदू पाकिस्तान का निर्माण करेगा."

जम्मू कश्मीर: बंद के बीच स्पेशल स्टेटस वाले 35A पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget