एक्सप्लोरर

'देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए था', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मिलाए मणिशंकर अय्यर के सुर में सुर

Rashid Alvi on Mani Shankar Aiyar's statement: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है.

Rashid Alvi on Mani Shankar Aiyar's statement: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है. दिल्ली स्थित इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में  कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत आज भी विभाजन के दर्द के साथ जी रहा है.

मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर जहां सियासी हलचल मची हुई है. वहीं, दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का भी इसको लेकर बयान सामने आई है. 

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कही ये बात

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ये बात सही है कि अगर भारत का बंटवारा नहीं होता और अखंड भारत होता तो हालात आज बिल्कुल अलग होते. हमारे यहां आतंकवाद कौन फैला रहा है? पाकिस्तान फैला रहा है. अगर पाकिस्तान बना ही नहीं होता तो आतंकवाद भी नहीं होता. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था कि किन हालातों में भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान बना, जिसमें लाखों लोग मारे गए और बेघर हुए."

उन्होंने कहा,  "अब समय बदल गया है. आज पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों हैं और हमें मौजूदा हालात का डटकर सामना करना है. बंटवारा गलत था, लेकिन अब हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि कोई हमारे घर में घुसकर आतंक फैलाए. पाकिस्तान बार-बार हमला करता है. इसके लिए भारत सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि बॉर्डर को पूरी तरह सुरक्षित रखे."

उन्होंने आगे कहा, "जब हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे, तब वे भी सवाल उठाते थे कि अगर घुसपैठ हो रही है तो यह केंद्र सरकार की नाकामी है. पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉर्डर को मजबूत करना चाहिए."

मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान में कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने शनिवार को कहा कि उन्हें यह सोचकर हैरानी हो रही है कि क्या पहलगाम की दुखद घटना देश के बंटवारे से जुड़े पुराने सवालों का नतीजा है. दिल्ली में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए अय्यर ने कहा कि उस समय भी देश के सामने एक सवाल था और आज भी वही सवाल है क्या भारत में मुसलमान खुद को स्वीकार किया हुआ, प्यार किया हुआ और सम्मानित महसूस करते हैं?

उन्होंने कहा, "उस समय कई लोगों ने बंटवारा रोकने की कोशिश की थी, लेकिन गांधीजी, पंडित नेहरू, जिन्ना और जिन्ना से असहमत कई मुसलमानों के बीच भारत की राष्ट्रीय पहचान और उसकी सभ्यता को लेकर मूल सोच में मतभेद थे, जिसकी वजह से बंटवारा हो गया." अय्यर ने आगे कहा, "आज के भारत में भी सवाल है क्या मुसलमान महसूस करता है कि उसे अपनाया जा रहा है? क्या उसे प्यार और इज्जत मिल रही है? मैं इसका जवाब नहीं दूंगा, आप किसी भी मुसलमान से पूछ लीजिए, जवाब मिल जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget