एक्सप्लोरर

असम में राहुल गांधी ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का किया वादा, CAA को लागू नहीं होने देने की दी गारंटी

राहुल गांधी ने ये भी वादा किया कि सत्ता मिलने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे. हर गृहणी को 2,000 रुपये देंगे. राहुल ने कहा कि हमने अपना घोषणापत्र असम की जनता से बात करके बनाया है, बंद कमरों में नहीं बनाया है.

डिब्रुगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम में डिब्रुगढ़ के पानीटोला में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम गारंटी देते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू नहीं होने देंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि असम में उनकी सरकार 5 लाख लोगों को रोजगार देगी. उन्होंने ये भी वादा किया कि सत्ता मिलने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे. हर गृहणी को 2,000 रुपये देंगे. राहुल ने कहा कि हमने अपना घोषणापत्र असम की जनता से बात करके बनाया है, बंद कमरों में नहीं बनाया है.

राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी ने चाय वर्कर्स को 365 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन दिए 167 रुपये. मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलता. आज मैं आपको पांच चीज़ों की गारंटी देता हूं. चाय वर्कर्स को 365 रुपये, हम सीएए के खिलाफ खड़े रहेंगे, पांच लाख रोज़गार, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और गृहणियों को 2000 देंगे."

उन्होंने बीजपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान में पढ़ रहे बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा. नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया की बात की. मगर आप मोबाइल फोन, शर्ट के पीछे देखिए आपको मेड इन इंडिया, मेड इन असम नहीं दिखेगा. आपको सिर्फ मेड इन चाइना दिखेगा. यहीं हम बदलना चाहते हैं ये काम बीजेपी नहीं कर सकती.

राहुल ने कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत में कहा कि कोई भी धर्म दुश्मनी नहीं सिखाता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने के लिए नफरत फैला रही है. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने समाज को बांटने के लिए नफरत का इस्तेमाल किया. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे नफरत फैलाने के लिए कहां तक जाते हैं पर कांग्रेस प्यार और सौहार्द्र बढ़ाएगी."

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का अप्रत्यक्ष तौर पर जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "नागपुर में एक ताकत देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन युवाओं को प्यार और विश्वास से इस कोशिश को रोकना होगा क्योंकि वे देश का भविष्य हैं."

दो दिन के दौरे पर असम आए राहुल गांधी का राज्य में चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम है.

केंद्र ने केजरीवाल सरकार की 'राशन की डोरस्टेप डिलीवरी' योजना पर रोक लगाई- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget