एक्सप्लोरर

'हमारा वोट कम नहीं हुआ, BJP का ज्यादा बढ़ा', राहुल गांधी का दावा- महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने वोटर्स की संख्या को लेकर चुनाव आयोग से पूछा कि 5 साल में 32 लाख और 4-5 महीने में 39 लाख वोटर कैसे जुड़ गए?

Rahul Gandhi Over Maharashtra Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का दावा किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारा वोट कम नहीं हुआ, बल्कि बीजेपी का वोट ज्यादा बढ़ा है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बीते 5 साल में 32 लाख वोटर जुड़े, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख वोटर जोड़े गए. उन्होंने पूछा कि विधानसभा चुनाव से पहले इतने वोटर कहां से आए?

महाराष्ट्र में वयस्क जनसंख्या से ज्यादा वोटर: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दिल्ली में एनसीपी-शरद पवार की नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना (UBT) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र की सरकार के मुताबिक, राज्य में 9.54 करोड़ वयस्क हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ वोटर हैं. इसका मतलब कि आयोग जनता से कह रहा है कि महाराष्ट्र में पॉपुलेशन से ज्यादा वोटर हैं. ये कैसे हो सकता है." 

कामठी विधानसभा सीट का किया जिक्र

कामठी विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा में 1.36 लाख वोट मिले और विधानसभा में 1.34 लाख लेकिन बीजेपी का वोट 1.19 लाख से बढ़कर 1.75 लाख हो गया. यानी नए वोटरों ने बीजेपी को वोट दिया. हमें दोनों चुनावों में वोटर लिस्ट का ब्यौरा चाहिए. बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम काटे गए हैं जिनमें ज्यादातर दलित हैं. चुनाव आयोग सवालों के जवाब नहीं देता. चुनावों में पारदर्शिता की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मांगी वोटर लिस्ट

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट की मांगी. उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग हमें लिस्ट क्यों नहीं दे रहा है. हमें वोटर लिस्ट की पूरी जानकारी चाहिए. इसके बाद चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली कमेटी से CJI को हटा दिया गया. लोकसभा चुनाव से पहले दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की गई. 

संजय राउत बोले- अगर चुनाव आयोग का जमीर...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग का जमीर अगर जिंदा है तो उन्हें राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग गुलामी कर रहा है. अब ये 39 लाख वोटर बिहार जाएंगे. ये फ्लोटिंग वोटर्स हैं. पहले जाएंगे बिहार में फिर जाएंगे यूपी में. महाराष्ट्र में हमें हराया गया, मैं चुनाव आयोग से अपील करूंगा कि आप उठिए अपने उपर से कफन हटाइए और जवाब दीजिए.

सुप्रिया सुले ने की 11 सीटों पर फिर चुनाव कराने की मांग

NCP-शरद पवार की नेता सुप्रिया सुले ने कुछ सीटों पर दोबारा वोटिंग कराने की मांग की है. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि उन निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतपत्र पर दोबारा चुनाव हों, जहां हमारे उम्मीदवार जीते हैं. 11 सीटें ऐसी हैं, जहां हम चुनाव चिह्न के बीच कंफ्यूजन की वजह से चुनाव हार गए. यहां तक ​​कि सत्ता में मौजूद पार्टी ने भी इसे स्वीकार कर लिया है. हमने 'तुतारी' से प्रतीक बदलने के लिए कई अनुरोध किए, लेकिन अनुरोध पर विचार नहीं किया गया. हम केवल चुनाव आयोग से निष्पक्ष होने की मांग करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget