एक्सप्लोरर

Ram Mandir Bhumi Pujan: प्रियंका बोलीं- 'राम सबमें हैं, भूमि पूजन बने राष्ट्रीय एकता का अवसर’

प्रियंका गांधी की तरफ से ये बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार राम मंदिर भूमि पूजन के समय का विरोध कर रहे हैं.दिग्विजय सिंह ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ''मंदिर का शिलान्यास शुभ मुहूर्त में नहीं किया जा रहा है.''

नई दिल्ली: अयोध्या में कल राम मंदिर का भूमि पूजन होगा. भूमि पूजन को लेकर अयोध्या में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है. प्रियंका ने लिखा है कि राम सबमें हैं. राम सबके साथ हैं. रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने.

प्रियंका गांधी ने क्या ट्वीट किया है?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा है, ‘’सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है. राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं. भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने.’’

 Ram Mandir Bhumi Pujan: प्रियंका बोलीं- 'राम सबमें हैं, भूमि पूजन बने राष्ट्रीय एकता का अवसर’

प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट के साथ अपना वक्तव्य भी पोस्ट किया है. आप भी पढ़ें उन्होंने क्या लिखा है.

Ram Mandir Bhumi Pujan: प्रियंका बोलीं- 'राम सबमें हैं, भूमि पूजन बने राष्ट्रीय एकता का अवसर’

प्रियंका का समर्थन, दिग्विजय का विरोध

बता दें कि प्रियंका गांधी की तरफ से ये बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार राम मंदिर भूमि पूजन के समय का विरोध कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ''मंदिर का शिलान्यास शुभ मुहूर्त में नहीं किया जा रहा है. राम मंदिर धर्म आस्था का विषय है, इसमें कोई राजनीति नहीं है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'हम सब चाहते हैं अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने. हम राजनीति नहीं चाहते हैं. हम बस इतना चाहते हैं कि शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का शिलान्यास हो. राम हमारे अराध्य देव हैं. सनातन धर्म के संत शंकराचार्य ने 40 सालों तक राम मंदिर बनने के पक्ष में लड़ाई लड़ी है. मैं उनका शिष्य भी हूं. उन्होंने ही बताया है कि मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त की तारीख शुभ नहीं है.'

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर भूमि पूजन: एक घंटा देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, जानिए- क्या है अयोध्या में PM मोदी का पूरा कार्यक्रम

Exclusive: सुशांत सिंह केस में अब CBI जांच तय, बिहार के सीएम नीतीश बोले- आज करेंगे सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget