एक्सप्लोरर

Exclusive: सुशांत सिंह केस में अब CBI जांच तय, नीतीश सरकार ने की सिफारिश

सीएम नीतीश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि आज ही हम इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करेंगे.आईपीएस और पटना एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन करने के मामले में सीएम नीतीश ने कहा कि ये सब बहुत गलत किया गया है.

पटना: बिहार सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी है. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि सुशांत के परिवार ने मांग की है कि इसकी सीबीआई जांच हो जाए तो बेहतर होगा. उनकी इसी मांग पर तत्काल बिहार पुलिस सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी.

सीएम नीतीश ने क्या-क्या कहा है?

सीएम नीतीश ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ‘’हमारे डीजीपी ने आज सुशांत के परिवार से बात की है. उनके परिवार ने मांग की है कि इसकी सीबीआई जांच हो जाए तो बेहतर होगा. उनकी इसी सहमति परतत्काल बिहार पुलिस सीबीआई जांच की सिफारिश करने वाली है. इसके लिए बिहार सरकार की सहमति ली जाएगी जो कि मिल जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’इसके लिए जो भी कानूनी प्रक्रिया है, शुरू कर दी गई हैं. हमारा प्रयास है कि यह सब आज ही हो जाए. हम लोग शुरू से कह रहे थे कि इसकी सीबीआई जांच हो, लेकिन हम लोग तब ही कर सकते थे, जब सुशांत के पिता सहमति देते और अब ऐसा ही हुआ है.’’

IPS को क्वारंटीन करना बहुत गलत- सीएम नीतीश

आईपीएस और पटना एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन करने के मामले में सीएम नीतीश ने कहा, ‘’यहां से जांच के लिए गए अफसर को क्वारंटीन कर दिया. यह सब कितना गलत किया गया है. मुंबई पुलिस ने जो किया वो सार्वजनिक है, जो अधिकारी जांच के लिए गया है, उसे क्वारंटीन में रखेंगे? स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र सरकार ने जो किया वो उचित नहीं है. सीबीआई इसे टेकओवर कर लेगा, जो मेरे हिसाब से सबसे सही है.''

सीएम नीतीश ने आगे कहा, ‘’मुझे ऐसा लगता है कि सीबीआई जांच करेगी तो मेरी समझ से जांच और बेहतर करेगी. सीबीआई का दायरा और बड़ा है. यहां एफआईआर दर्ज हुई है, इसलिए बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.’’ उन्होंने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट में जो भी बात है, उसे रखा जाएगा. आज सीबीआई जांच के लिए जो भी प्रक्रिया है उसे आज पूरा कर लिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट अपने हिसाब से फैसला लेगा.

यह भी पढ़ें-

सुशांत केस: IPS को क्वारंटीन करने पर बोले बिहार DGP- मुंबई पुलिस नहीं कर रही सहयोग, एक्टर को न्याय दिलाएंगे

सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच CBI से कराने की मांग, बॉम्‍बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget