एक्सप्लोरर

पेगासस खुलासे को लेकर केन्द्र सरकार पर कांग्रेस हमलावर, कपिल सिब्बल बोले - ये है राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़

Congress on Pegasus Spying: पेगासस सॉफ्टवेयर खुलासे पर कांग्रेस ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की जबकि पीएम मोदी की भूमिका की भी जांच की मांग की.

Congress on Pegasus Spying: इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए कथित जासूसी की रिपोर्ट आने और इसमें देश के राजनीतिक हस्तियों से लेकर पत्रकारों तक की फोन टैपिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की जबकि पीएम मोदी की भूमिका की भी जांच की मांग की. इधर, पेगासस खुलासे पर कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है.

कपिल सिब्बल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करार दिया है. सिब्बल ने कहा कि पेगासिस पर सच्चाई सामने नहीं आ रही है. वो सिर्फ सरकार को देती है. सरकार के द्वारा ये लेने के लिए पैसे भी दिए गए. सरकार ने नहीं दिए तो फिर ये किसने दिए ये बात सरकार को बतानी होगी.

कपिल सिब्बल ने कहा कि पेगासस सॉफ्टवेयर का लिंक देते हैं तो उससे पता चलता है कि आप क्या कर रहे हो. सरकार को ये बताना चाहिए कि उन्होंने कभी इसका इस्तेमाल किया या नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर इसका इस्तेमाल नहीं किया तो फिर किसने किया क्योंकि सरकार को अलावा तो वो किसी को बेचते ही नहीं है. उन्होंने कहा कि आप कर्नाटक में सिद्धारमैया, देवगौड़ा सबकी जासूसी करवा रहे थे. ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है.

गौरतलब है कि इजरायी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी कराने का मामला मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है. इसमें देश के कैबिनेट मंत्री से लेकर विपक्ष के नेताओं के साथ ही कई जानी-मानी हस्तियों की फोन टैपिंग का आरोप लगाया गया है. हालांकि, सरकार ने रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे बदनाम करने का षडयंत्र करार दिया है.

ये भी पढ़ें: कोरोना काल के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से नहीं गई एक मरीज़ की भी जान, राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget