एक्सप्लोरर

गलवान में चीनी घुसपैठ पर बोले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल- पीएम मोदी खुलकर करें चीन की निंदा, उनके साथ खड़ा है देश

सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद से कांग्रेस सरकार पर चीन के आगे 'सरेंडर' करने का आरोप लगा रही है. कपिल सिबल ने भी कहा कि जहां देश के सैनिक शहीद हुए वहां चीन ने टैंट लगाए हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन द्वारा हमारे क्षेत्र में घुसपैठ और कब्जा करने की खुल कर निंदा करें और देश को बताएं कि कब्जा करने वालों को पीछे हटाया जाएगा. पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन भी चीन के कब्जे में नहीं जानी चाहिए. अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश खड़ा है. सिब्बल ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कूटनीति और आर्थिक कदमों के माध्यम से इस मामले में सफलता मिलने वाली है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह सैन्य कार्रवाई की पैरवी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं दे रहा हूं. मैं सिर्फ त्वरित कार्रवाई यानी त्वरित समाधान की बात कर रहा हूं. फैसला सरकार को करना है.’’

जहां जवान शहीद हुए, वहां चीन ने लगाए टेंट

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारी सीमा में घुसा है और न ही हमारी किसी चौकी पर कब्जा हुआ, जबकि कई रक्षा विशेषज्ञ उपग्रहों के जरिए ली गई तस्वीरों के हवाले से कुछ और कह रहे हैं.’’

सिब्बल ने दावा किया, ‘‘चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है. यह पहली बार है कि चीन ने पूरी गलवान घाटी पर दावा किया है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान वाई जंक्शन पर चीन के सैनिकों का कब्जा है. जिस स्थान पर हमारे जवान शहीद हुए, उसी जगह पर चीनी सैनिकों ने टैंट बना लिया है और दूसरे निर्माण कार्य कर लिए हैं.’’

खुल कर निंदा क्यों नहीं करते पीएम?

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चीन की ओर से हमारे क्षेत्र में घुसपैठ की खुलकर निंदा क्यों नहीं करते? हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री चीन की इस घुसपैठ की निंदा करें. हम सब उनके साथ हैं.’’

कांग्रेस नेता ने आग्रह किया, ‘‘ प्रधानमंत्री जी आप देश को संबोधित करें और देश को कहें कि हमारी मातृभूमि पर कब्जा करने वालों को पीछे हटाकर रहेंगे. पूरा देश आपके साथ खड़ा रहेगा.’’

ये भी पढ़ें न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा- पड़ोसी देशों को उकसा कर अमेरिका को निशाना बना रहा है चीन संदेसारा घोटाला मामले में ED ने की कांग्रेस नेता अहमद पटेल से पूछताछ, कंपनी के मालिकों से संबंध की हो रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget