एक्सप्लोरर

G20 Summit: कांग्रेस बोली, 'जी20 सम्मेलन से 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने का प्रयास होगा'

Congress Reaction: कांग्रेस ने देश में अगले साल होने वाले G-20 Summit को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना. पार्टी ने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा.

G-20 Summit: कांग्रेस ने जी 20 की अध्यक्षता भारत को मिलने के बाद बुधवार (17 नवंबर) को दावा किया कि ‘दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मैनेजर’ अगले साल भारत में होने वाली शिखर सम्मेलन बैठक का इस्तेमाल असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए करेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 19 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ वाले जी20 समूह की स्थापना 1999 में हुई. 2008 के बाद से बारी-बारी हर सदस्य देश में वार्षिक शिखर बैठक का आयोजन होता है.

असल मुद्दों से ध्यान भटकाएंगे 

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, हर देश को मेजबानी का मौका मिलता है और भारत को भी 2023 में इस शिखर बैठक की मेजबानी का मौका मिलेगा. इसका भी उसी तरह स्वागत होगा जैसे कि पहले की शिखर बैठकों का हुआ है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया, ‘‘नई दिल्ली में 1983 में Non-Alignment शिखर बैठक हुई थी जिसमें 100 से अधिक देश शामिल हुए थे. दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मैनेजर 2023 की शिखर बैठक का उपयोग असल मुद्दों से ध्यान भटकाने और अगले लोकसभा में चुनाव फायदा उठाने के लिए करेंगे."

भारत जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा

इंडोनेशिया ने बुधवार (17 नवंबर) को बाली शिखर सम्मेलन के समापन के साथ ही अगले एक साल के लिए भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपी. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने प्रधानमंत्री मोदी को जी 20 की अध्यक्षता सौंपी. भारत अगले साल 2023 में एक दिसंबर से औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा.

मेजबानी पर क्या बोले पीएम मोदी

भारत जी 20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी ऐसे समय पर ले रहा है, जब पूरा विश्व आर्थिक चुनौतियों, जियो पॉलिटिक्स संघर्ष और कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है. ऐसे समय पर विश्व जी 20 की ओर आशा की नजर से देखता है. पीएम मोदी ने कहा, "भारत की जी 20 अध्यक्षता एक्शन ओरिएंटेड होगी. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी जी20 अगले एक साल में नए विचारों की परिकल्पना के लिए और सामूहिक विचारों को गति देने के लिए एक ग्लोबल प्राइम मूवर की तरह काम करें". 

ये भी पढ़ें: G20 Summit: पीएम मोदी बाली से रवाना, ऋषि सुनक बोले- ट्रेड डील को लेकर भारत से की बात, लेकिन अमेरिका...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget