एक्सप्लोरर

Rajya Sabha: जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की समितियों में निजी कर्मचारियों की नियुक्ति की, कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

Rajya Sabha Committees: राज्यसभा की 20 समितियों में नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि उनसे इस बारे में कोई सलाह नहीं ली गई.

Jairam Ramesh On Jagdeep Dhankhar: राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने मंगलवार (7 मार्च) को अपने निजी स्टॉफ के आठ सदस्यों को उच्च सदन सचिवालय के दायरे में आने वाली 20 समितियों में नियुक्त किया था. इन नियुक्तियों पर कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद जयराम रमेश ने सवाल खड़ा किया है. जयराम रमेश ने गुरुवार (9 मार्च) को कहा कि एक समिति का अध्यक्ष होने के नाते इन नियुक्तियों को लेकर उनसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति ने कहा है कि अपने कर्मचारियों को विभिन्न समितियों से जोड़ने का उनका विवादास्पद फैसला संबंधित अध्यक्षों के परामर्श के बाद लिया गया था. मैं एक स्थायी समिति की अध्यक्षता करता हूं और मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि मुझसे बिल्कुल भी सलाह नहीं ली गई. जयराम रमेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के प्रमुख हैं. 

विचार-विमर्श किया गया था- धनखड़ 

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय समितियों के साथ अपने ‘‘निजी स्टॉफ’’ संबंद्ध करने के मामले का उल्लेख करते हुए गुरुवार को कहा कि इस कदम को उठाने से पहले समितियों के प्रमुखों और सदस्यों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया था. धनखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह की ‘मुंडक उपनिषद’ पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे. 

धनखड़ ने कर्ण सिंह की ओर मुखातिब होते हुए कहा, "आपको संसद के कार्य में संसदीय समितियों की भूमिका से आप सभी परिचित हैं. मुझे कुछ समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों ने सुझाव दिए कि मैं समितियों की उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें अधिक प्रभावकारी बनाने के लिए कुछ करूं." उनका कहना था, "मैंने समितियों को और अधिक कुशल और प्रशिक्षित मानव संसाधन देने का निर्णय किया. इस निर्णय से पहले समितियों के सदस्यों और अध्यक्षों से व्यापक विमर्श किया गया है."

आठ सदस्यों को किया नियुक्त

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 20 समितियों में धनखड़ के निजी कर्मचारी के आठ सदस्यों को नियुक्त किया गया है, जिनमें उपराष्ट्रपति सचिवालय में तैनात चार कर्मचारी शामिल हैं. राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी आमतौर पर संसदीय समितियों की सहायता करते हैं और समिति सचिवालयों का हिस्सा भी बनते हैं.

 

समितियों में नियुक्त लोगों में ये शामिल

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि समितियों में अध्यक्ष की ओर से अपने कर्मचारियों को नियुक्त करने की कोई प्रधानता नहीं रही है. समितियों में नियुक्त लोगों में उपाध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी), अध्यक्ष के ओएसडी और उपाध्यक्ष के निजी सचिव शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Indian National Flag: सेना ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में 100 फुट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget