एक्सप्लोरर

'दिल्ली में हुई हिंसा पर भड़के दिग्विजय सिंह', पीएम मोदी की चुप्पी पर किया सवाल, पुलिस को भी घेरा

पीएम की चुप्पी पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किसी के उंगली के चोट लगने पर ट्वीट कर देते हैं और पूरे देश में जो धार्मिक उन्माद फैला हुआ हैं उस पर कुछ नहीं बोलते.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने देश में हो रही हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. इसके साथ ही उन्होंने एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बीजेपी की बी टीम करार दिया है. देश में हो रही हिंसा की घटनाओं पर पीएम की चुप्पी पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किसी के उंगली के चोट लगने पर ट्वीट कर देते हैं और पूरे देश में जो धार्मिक उन्माद फैला हुआ हैं उस पर कुछ नहीं बोलते. जगह-जगह दंगे हो रहे हैं तो वह क्यों चुप हैं.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर वो इस पर बोलेंगे तो वह मोदी जी नहीं रहेंगे. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी के संरक्षण में इस देश में धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है. जो इनके खिलाफ खड़ा होता है, उसके खिलाफ झूठे केस बनाए जा रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह एजेंसियां किस लिए हैं. इनका कमिटमेंट एक व्यक्ति के लिए होना चाहिए या संविधान के लिए? आज FIR दर्ज की गई है कि, उनको जुलूस निकालने की परमिशन नहीं थी. फिर जुलूस निकालने क्यों दिया? अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और जो भी जिम्मेदार लोग हैं उन्हें तत्काल रुप से हटाया जाना चाहिए. जब जुलूस निकलने जा रहा था तो उसे रोका क्यों नहीं?

दिग्विजय सिंह ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अखंड भारत का नक्शा जो बताया जा रहा है, उसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान को भी जोड़ा जा रहा है. मोहन भागवत जी बता दें कि क्या जो दिखाया जा रहा है, उन्हें भी शामिल किया जाएगा क्या. दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल BJP की बी टीम है. उन्होंने पहले हुए दंगों के खिलाफ कुछ नहीं बोला. वह खुलेआम बीजेपी की पॉलिसी का समर्थन करते हैं. जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित देश बनाने का उन्होंने समर्थन किया, लेकिन दिल्ली के लिए और अधिकार मांग रहे हैं. यह दोहरा मापदंड है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एक्शन की बात की थी. मैंने कभी दंगा भड़काने वाला बयान नहीं दिया. 10 साल तक मेरे कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ. मुझ पर दंगा भड़काने का मुकदमा दायर किया जा रहा है. एक पुरानी घटना थी, जहां कुछ हिंदुत्व के लोग मस्जिद पर भगवा झंडा लगा रहे थे. उसको मैंने ट्वीट किया और कुछ सवाल किए. दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजकल डीजे पर भड़काने वाले गाने बजाए जा रहे हैं, इसमें दोनों धर्मों के गाने हैं. ऐसा गाने लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. देश में संप्रदायिकता रोकना कुर्सी पर बैठे लोगों का काम है. यह प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का काम है. नियम तोड़ने वालों को तरजीह दी जा रही है, उन्हें प्रोटेक्शन दी जा रही है.

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में फिर पथराव, मौके पर RAF तैनात, पुलिस ने कहा- ये मामूली घटना

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget