एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर सरकार बनाने के मुद्दे पर फैसला लेंगी- अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा 21 अक्टूबर के चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला था. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ दो दिन का वक्त बचा है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए दो हफ्ते हो गए हैं लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है. राज्य में सत्ताधारी पार्टियां बीजेपी और शिवसेना गठबंधन सहयोगी होकर भी विरोधियों की तरह व्यवहार कर रही हैं. तो वहीं एनसीपी ने भी अभी पूरी तरह से अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इस बीच कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि अगर बीजेपी और शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाती हैं तो उनकी पार्टी और एनसीपी संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगी.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा 21 अक्टूबर के चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला था. चव्हाण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और यही वजह है कि कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी को सत्ता में नहीं होना चाहिए. नांदेड़ जिले में भोकर से नवनिर्वाचित विधायक ने कहा, ''पिछले पांच साल में राज्य को बहुत नुकसान हुआ है. किसान संकट में हैं...आर्थिक हालत ठीक नहीं है.'' उनकी पार्टी के शिवसेना नीत सरकार को समर्थन देने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में बीजेपी और शिवसेना सरकार नहीं बना पाती हैं तो कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर मुद्दे पर फैसला लेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) लगातार कह रही है कि एनसीपी और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है. बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ दो दिन का वक्त बचा है. 9 नवंबर तक नई सरकार हर हाल में बननी है, इसलिए महाराष्ट्र में हलचल तेज है.

यह भी पढ़ें-

अधिक उत्साह से चुनाव लड़ती तो हरियाणा में सरकार बना सकती थी कांग्रेस- मनीष तिवारी

महाराष्ट्र में सरकार बनने का इंतजार, आज बैठक के बाद विधायकों को होटल में ले जा सकती है शिवसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget