एक्सप्लोरर

कांग्रेस का आज देशव्यापी हल्लाबोल, PM आवास का करेगी घेराव, जंतर-मंतर को छोड़ पूरे नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू

Congress Protests Across The Country: राहुल गांधी सभी कांग्रेसी सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे. सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पीएम हाउस तक मार्च करेंगे.

Rising Unemployment And Inflation: नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार पर ईडी (ED) के कसते शिकंजे के बीच देश कांग्रेस आज बढ़ती महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी (Unemployment) के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन के घेराव का एलान किया है. कांग्रेस के इस एलान के बाद जंतर-मंतर को छोड़कर पूरे नई दिल्ली के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, ताकि लोग इकट्ठा न हो पाए. इधर, कांग्रेस दफ्तर के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं.

दूसरी तरफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सुबह 9.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोलेंगे. इसके बाद राहुल कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) की तरफ मार्च करेंगे. वहीं प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarter) से पीएम आवास (PM House) की तरफ बढ़ने की कोशिश करेंगी.

राहुल गांधी जहां लोकसभा और राज्यसभा के सभी कांग्रेसी सांसदों के साथ सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे. वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और सभी वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे कांग्रेस कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे.

राहुल गांधी का आक्रमक तेवर 
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को काफी आक्रमक रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और उन्हें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता.

राहुल गांधी कहा कि वह देश और लोकतंत्र की रक्षा और सद्भाव कायम रखने के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता. कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा. सुन लो और समझ लो!’’

ईडी ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को किया सील 
गौरतलब है कि ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को 'अस्थायी रूप से सील' कर दिया था. वहीं कांग्रेस (Congress) ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया. उसने सरकार पर ईडी (ED) के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है.

यह भी पढ़ें: 

National Herald Case: मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ खत्म, 7 घंटे बाद हेराल्ड हाउस से निकले ED के अधिकारी

कांग्रेस पर कसता ED का शिकंजा कौन-सा सियासी तूफ़ान लाने वाला है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget