एक्सप्लोरर

Adani Row: अमित शाह के इंटरव्यू पर कांग्रेस का पलटवार, पूछा- BJP के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो...

BJP Vs Congress Over Adani Row: कारोबारी गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर इन दिनों राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. अमित शाह के इंटरव्यू के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर जेपीसी की मांग उठाई है.

Jairam Ramesh On BJP: अडानी के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 'बीजेपी को छिपाने या डरने की जरूरत नहीं' वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पलटवार किया है. उन्होंने मंगलवार (14 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर इनके (बीजेपी) पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो जेपीसी (JPC) की मांग से क्यों भाग रहे हैं? अडानी मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में भी जिक्र नहीं करने दिया जा रहा है. 

जयराम रमेश ने कहा कि जब राहुल गांधी ने लोकसभा में और मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में जब अडानी का मामला उठाया गया तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई. अडानी मामले की जांच होनी चाहिए. जेपीसी में बहुमत सत्ता पार्टी की होगी, जेपीसी को कहिए कि जांच करवाएं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है सवाल करने का. यह कोई नियम का उल्लंघन नहीं है. बजट सत्र की कार्यवाही का स्थिगित होना कोई नई बात नहीं है. पहले भी ऐसा होता रहा है. कांग्रेस के कार्यकाल में भी कई बार लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थिगित हुई है. 

'जेपीसी से क्यों भाग रहे हैं'?

जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी को जॉइंट पार्लियामेंट कमेटीसे क्या परेशानी है. बीजेपी क्यों जेपीसी से भाग रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद में बोलने भी नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों की अडानी के मुद्दे पर एक ही राय है. उनका कहना है कि सरकार का कहना है कि वह हिंडनबर्ग की जांच कराएंगे जबकि जांच तो अडानी की होनी चाहिए. जांच इस बात की होनी चाहिए कि आखिर अडानी और पीएम मोदी के बीच क्या रिश्ता है. पिछले 10 सालों में अडानी को क्या फायदा पहुंचाया गया है. इन सब बातों की जांच होनी चाहिए. 

'बीबीसी पर आईटी का छापा'

पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है. जयराम रमेश ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा उसके खिलाफ कोई न कोई एक्शन होना तय है. 

ये भी पढ़ें: 

जहां नहीं बीजेपी की सरकार, उन राज्यों को पीएम मोदी की इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget