एक्सप्लोरर

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद शुरू होगा कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, जयराम रमेश ने बताया मकसद

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के बारे में कहा कि यह 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा फेज होगा. इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) शनिवार (24 दिसंबर) को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली (Delhi) में दाखिल हुई. इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति के बाद कांग्रेस एक नई यात्रा निकालेगी. कांग्रेस 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत करेगी, जो 26 मार्च तक चलेगा.  

जयराम रमेश ने कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के बारे में बताया कि इसके जरिये भारत जोड़ो का संदेश हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं, यह विचारधारा पर आधारित यात्रा है. उन्होंने बताया कि यह अभियान 26 जनवरी को शुरू किया जाएगा. यह यात्रा तीन स्तर की होगी- जिला-ब्लॉक लेवल पर यात्रा, जिले में अधिवेशन और राज्य में बड़ी यात्रा.

कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

हाल ही में कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज होगा. इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगा. उन्होंने कहा कि 'हाथ जोड़ो अभियान' के तहत बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर यात्राएं होंगी. इसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना है. जयराम ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें भाग लेंगे. 

दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली में दाखिल हुई. राहुल गांधी ने सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से यात्रा की शुरुआत की और करीब एक घंटा 40 मिनट में आठ किलोमीटर चले. इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हर किसी का स्वागत है, फिर चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी या पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी हों. उन्होंने कहा कि वो हर कोई शख्स जो नफरत को दूर करने और भारत को एकजुट करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल हो सकता है. उसका इस यात्रा में स्वागत है. 

भारत जोड़ो यात्रा का मकसद?

राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए पदयात्रा कर रहे हैं और दो महीने से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं. जानकारों की मानें तो राहुल गांधी 150 दिनों तक चलने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिये सियासी समीकरण साधने की कवायद कर रहे हैं. राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान चाय की दुकानों पर छोटे-छोटे ग्रुपों में शामिल हो जाते हैं और उनसे बात करते हैं. यात्रा के दौरान राहुल गांधी छोटे दुकानदारों, युवाओं, स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं. 

राहुल गांधी अभी तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा समेत कई राज्यों में पैदल यात्रा कर चुके हैं और अभी कई और राज्यों को कवर करना है. शनिवार (24 दिसंबर) को राहुल की यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है. इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा यूपी, पंजाब और हरियाणा होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी. राहुल गांधी 26 जनवरी को यात्रा के दौरान श्रीनगर में झंडा फहराएंगे.

इसे भी पढ़ेंः-

Modi Cabinet Decisions: OROP स्कीम में जोड़े गए 5 लाख और नाम, 81 करोड़ गरीबों को अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त अनाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget