एक्सप्लोरर

Congress On Sharad Pawar: अडानी मामले में JPC की मांग का शरद पवार ने नहीं किया समर्थन, अब कांग्रेस ने दिया ये रिएक्शन

Congress On Sharad Pawar: अडानी ग्रुप के मामले में जेपीसी जांच कराने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी की राय जुदा है.

Congress On Sharad Pawar: अडानी ग्रुप के मामले में जेपीसी जांच कराने की मांग का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने समर्थन नहीं किया है. उन्होंने शुक्रवार (7 अप्रैल) को एक इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई कमेटी का स्वागत करते हुए कहा कि इसकी जांच हो रही है, ऐसे में ज्यादा उम्मीद है कि सच सामने आएगा. अदालत के फैसले के बाद जेपीसी जांच का कोई महत्व नहीं रह जाएगा.  

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार के इस बयान के बाद कांग्रेस ने बयान जारी किया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह उनके (शरद पवार) अपने विचार हो सकते हैं. जयराम रमेश ने कहा, ''इस मामले में 19 विपक्षी दल एकजुट हैं. हम सभी इस पूरे मामले को बेहद गंभीर मानते हैं.'' साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के खिलाफ एनसीपी सहित 20 विपक्षी दल एक साथ हैं. 

शरद पवार ने क्या कहा? 
एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में अडानी समूह के मामले को लेकर कहा था कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को इतनी महत्ता क्यों दी जा रही है? हमने इनके बारे में कभी नहीं सुना, इनका बैकग्राउंड क्या है. जब हम ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो पूरे देश में हंगामा मचाते हैं तो इसकी कीमत देश की अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है, हम इन चीजों की अवहेलना नहीं कर सकते. ऐसा लगता है कि टारगेट किया जा रहा है. 

'गलत नहीं है'
शरद पवार ने कहा कि जेपीसी कई मुद्दों को लेकर बनाई गई. मुझे याद है कि जेपीसी एक बार कोका कोला के मामले पर बनाई गई जिसका कि मैं चेयरमैन था. ऐसा नहीं है कि पहले जेपीसी नहीं बनाई गई. जेपीसी की मांग गलत नहीं है, लेकिन मांग क्यों की गई? जेपीसी की मांग यह कहने के लिए की गई कि किसी औद्योगिक घराने की जांच होनी चाहिए,

उन्होंने आगे कहा कि अडानी समूह के मामले में जेपीसी बनती है तो इसमें मॉनिटरिंग सरकार करेगी तो ऐसे में सच कैसै सामने आएगा. 

बता दें कि संसद में विपक्षी दल एक साथ होकर अडानी ग्रुप के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही थी. इसको लेकर संसद के पूरे बजट सत्र में जमकर हंगामा हुआ. दूसरी ओर बीजेपी राहुल गांधी के लंदन में दिए गए उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर थी.

ये भी पढ़ें- Budget Session: आज भी हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, राहुल गांधी के मसले पर खरगे और पीयूष गोयल में हुई बहस | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget