एक्सप्लोरर

पूनम महाजन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, फडणवीस सरकार पर भी बोला हमला

किसान आंदोलन महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने किसानों को भरोसा दिया है. इसके साथ ही सरकार ने वादा किया कि आदिवासियों की जमीन भी उनके नाम की जाएगी. इन सबके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन पर पूनम महाजन के बयान पर विवाद हो गया है. कांग्रेस ने पूनम महाजन के बयान के जरिए फडणवीस सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''पूनम महाजन महाराष्ट्र के किसानों को नक्सलवादी बताती हैं. फडणवीस किसानों को आदिवासी बताते हैं. क्या आदिवासी देश के नागरिक नहीं है?''

बता दें कि बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने कहा आज कि महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे किसान और आदिवासी ‘‘शहरी माओवादियों’’ द्वारा गुमराह किये जा रहे हैं.

कांग्रेस ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को जमकर कोसा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी जी बनारस में नौका विहार कर रहे हैं और किसान सड़क पर चीत्कार कर रहे हैं. मोदी के लिए फूलों की सेज सजी है और किसानों के लिए आत्महत्या की कील गढ़ी है.''

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र समेत पूरे देश का किसान आंदोलित है. कहीं आत्महत्या कर रहा है तो कहीं प्रदर्शन लेकिन बीजेपी सरकार गोली और लाठी दे रही है. चाहे मध्यप्रदेश हो, गुजरात हो, राजस्थान हो या हरियाणा हो.''

रणदीप सुरजेवाला ने कृषि मंत्री राधामोहन सिंह पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''राधामोहन सिंह ने किसान आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग और नपुंसकता को बताया था. ऐसे तमाम बयान बीजेपी नेताओं ने दिए हैं.''

स्वामीनाथन कमेटी खारिज, जुमलनाथन कमेटी शुरू: सुरजेवाला रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में कहा कि लागत पर 50% मुनाफा देंगे. सुप्रीम कोर्ट में कहा कि किसानों को कभी भी लागत पर 50% मुनाफा नहीं दे सकते. बजट 2018 में वित्त मंत्री ने कहा कि हम किसानों को लागत का 50% मुनाफा दे रहे हैं. जबकि किसी भी फसल पर लागत का 50% मुनाफा नहीं दिया. मुनाफा तो दूर लागत पर 24 से 32% कम कीमत दी जा रही है. पिछले 4 सालों में लगातार कृषि निर्यात घट गया और कृषि आयात बढ़ गया. कांग्रेस के समय की तुलना में 10% कृषि आयात बढ़ा जबकि निर्यात 10% घटा.'' उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी को खारिज कर दिया है और जुमलनाथन कमेटी शुरू कर दी है.

10 लाख का सूट पहनने वाले मोदी से कोई उम्मीद नहीं: सुरजेवाला रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''अमीरों के कर्ज माफ करते हैं लेकिन किसानों का नहीं. 10 लाख का सूट पहनने वाले और 4 करोड़ में उसे बिकवाने वाले मोदी जी से किसानों को कोई उम्मीद नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget