एक्सप्लोरर

राजनीति की पिच पर सिद्धू ने एक बार फिर लगाया 'सिक्सर'

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर राजनीति की पिच पर छक्का जमा दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री बन रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो सिद्धू ने पूरे मामले में ऐसी गुगली फेंकी कि कांग्रेस आलाकमान को उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार होना पड़ा.

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू को पंजाब का उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दखल देना पड़ा. दरअसल सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान साफ कर दिया था कि वो सिद्धू को उप मुख्यमंत्री के बजाए कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक सिद्धू तक जब ये खबर पहुंची तो उन्होंने मंत्री पद के प्रस्ताव को उसी तरह मैदान के बाहर पहुंचा दिया जिस तरह से वो क्रिकेट के मैदान में छक्का मारा करते थे.

यहां आपको बता दें कि खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि इस चुनाव के बाद वो चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन की इसी बात को सामने रखकर गुरु ने कांग्रेस आलाकमान को तैयार किया कि वो उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाये.

सूत्रों के मुताबिक गुरू ने कांग्रेस आलाकमान के सामने दलील दी है कि अगर वो पांच साल तक उप मुख्यमंत्री पद पर रहकर शानदार काम करते हैं तब वो अगले पंजाब चुनाव में अपना करिश्मा दिखा पाएंगे. सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की यही दलील काम कर गई.

अभी इस मामले में कैप्टन की रजामंदी को लेकर पेंच फंसा हुआ है. कैप्टन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वो अभी भी गुरू को उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार नहीं हैं और इस बारे में वो कांग्रेस आलाकमान से बात कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget