एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव नतीजों पर बोले केजरीवाल, ‘तीन राज्यों में कांग्रेस जीती नहीं, बीजेपी हारी है’

केजरीवाल ने शुक्रवार की रात को हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने की आलोचना करते हुये हरियाणा की खट्टर सरकार पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य दलों का मूल चरित्र एक समान होने का दावा करते हुये कहा है कि इन दलों की राजनीति से निराश जनता हर चुनाव में सिर्फ सत्तारूढ़ दल को हराने के लिये वोट देने को मजबूर है. इसीलिये हाल ही में हुये तीन राज्यों के चुनाव में जनता ने बीजेपी को हराया है , सही मायने में यह कांग्रेस की जीत नहीं है.

केजरीवाल ने शनिवार को आप की सर्वोच्च नीति निर्धारक ‘ राष्ट्रीय परिषद ’ की बैठक में विभिन्न प्रांतों से एकत्र हुये पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा ‘‘ पिछले 70 साल में देश नाउम्मीद हो चुका था क्योंकि देश की राजनीति ऐसी हो गयी थी कि हर पांच साल में जनता सरकारें बदलने पर मजबूर हो गयी. अभी भी जो तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आये हैं उनके नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि बीजेपी की हार हुयी है. ’’

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के चार साल के कामों का जिक्र करते हुये कहा ‘‘हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे है जिसकी बदौलत ही ‘एंटी इन्कम्बेन्सी’ (सत्ताविरोधी लहर) की अवधारणा अब ‘प्रो इन्कम्बेन्सी’ में तब्दील हो गयी है.’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता का सदुपयोग करके आप ने लोगों का यह विश्वास जीता है.

इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज में केन्द्र सरकार द्वारा हरसंभव बाधायें उत्पन्न करने और केन्द्रीय जांच एजेंसियों से आप नेताओं को प्रताड़ित और अपमानित करवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘‘मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों की जांच करा ली लेकिन कुछ नहीं मिला. मैं तो मानता हूं कि आज हमें ईमानदारी का प्रमाणपत्र मोदी जी ने दिया है.’’

उन्होंने मोदी सरकार को राफेल सहित अन्य मामलों की महज चार फाइलें ही दिखाने की चुनौती देते हुये कहा ‘‘आपने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों देख लीं तो अब अपनी भी तो चार फाइल दिखा दें.’’  केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुये कहा ‘‘हमारे खिलाफ जब भी पुलिस का छापा पड़ता है तो सबसे पहले कांग्रेसी जश्न मनाते हैं.’’

इस दौरान केजरीवाल ने शुक्रवार की रात को हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने की आलोचना करते हुये हरियाणा की खट्टर सरकार पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर खट्टर विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में आप के 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने का दावा करते हुये बीजेपी पर पूरे देश में आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया.

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को लेकर आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को किये गये फैसलों पर राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में विचार मंथन का दौर जारी है. समझा जाता है कि बैठक देर शाम तक चलेगी.

यह भी पढ़ें-

गाजीपुर में बोले पीएम मोदी: कर्जमाफी का लॉलीपॉप थमा कर कांग्रेस ने किसानों के पीछे पुलिस छोड़ी

आप का आरोप- रात एक बजे 70 कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस, ये लोकतंत्र नहीं 'खट्टरतंत्र' है

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में जैश के 4 आतंकी ढेर, ऑपरेशन खत्म होने के बाद पत्थरबाजी

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने कहा- वोट के लिए PM मोदी 2019 में करा सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL Founder Lalit Modi: BJP नेता वसुंधरा राजे के साथ कैसा था ललित मोदी का रिश्ता? धमाकेदार इंटरव्यू में कर दिया खुलासा
BJP नेता वसुंधरा राजे के साथ कैसा था ललित मोदी का रिश्ता? धमाकेदार इंटरव्यू में कर दिया खुलासा
एशियन गेम्स के ट्रायल्स से बाहर हुईं विनेश फोगाट, फिर भी जिद पर अड़ा WFI तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये जवाब
एशियन गेम्स के ट्रायल्स से बाहर हुईं विनेश फोगाट, फिर भी जिद पर अड़ा WFI तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये जवाब
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget