एक्सप्लोरर

कांग्रेस का गोवा, मेघालय, मणिपुर से सबकः सरकार बनाने के लिए मौके पर मारा चौका 

गोवा, मणिपुर और मेघालय से सबक लेते हुए कांग्रेस ने इस बार बिना देरी किए सरकार बनाने के लिए जेडीएस को समर्थन देने का एलान कर दिया.

नई दिल्लीः कर्नाटक चुनाव के अब तक आए नतीजों में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. बीजेपी, और जेडीएस के साथ मिलकर कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं. कांग्रेस ने जेडीएस को बिना शर्त समर्थन का एलान कर दिया है और कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप में मानने को हरी झंडी दे दी है. शाम 7 बजे तक आए नतीजों और रुझानों में बीजेपी 104 सीटों पर, कांग्रेस 78 सीटों पर, जेडीएस 38 सीटों पर आगे थी और अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं.

अब जब तीनों ही पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार गठबंधन में इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है. इसका जवाब है कि 'दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है'. कुछ समय पहले हुए गोवा, मणिपुर और मेघालय के चुनावों से कांग्रेस ने सबक लिया है जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद वो सरकार बनाने में विफल रही थी.

मेघालय विधानसभा चुनाव पूरब के राज्य मेघालय में भी सबसे ज्यादा 21 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने में असफल रही और यहां सिर्फ 2 सीटें जीतने वाली बीजेपी सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई. यहां विधानसभा चुनाव की 60 सीटें थी जिसमें से 59 पर चुनाव हुए. कांग्रेस 21 सीटें जीतकर नंबर वन पार्टी बनी, जबकि 19 सीटों के साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी दूसरे नंबर पर रही. बीजेपी के खाते में महज दो सीटें आईं. मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी को बीजेपी ने समर्थन दिया. बाद में छह सीटें जीतने वाली UDP और दो सीटें जीतने वाली HSDP ने भी उसे समर्थन देने का एलान कर दिया. चार सीटों वाली पीडीएफ और एक निर्दलीय ने भी गैर कांग्रेसी गठबंधन में शामिल होने का फैसला कर लिया. अब इस तरह कुल आंकड़ा हो 34 का हो गया जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े 30 से चार ज्यादा हो गया और कांग्रेस की जगह गैर कांग्रेसी सरकार अस्तित्व में आई.

मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस को मात दरअसल मार्च, 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. कांग्रेस ने मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें जीती थी इसके बावजूद राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देने की बजाए बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया था जिसने मणिपुर विधानसभा में 21 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी को पहले बुलाने का नतीजा ये निकला कि राज्य में सरकार बीजेपी ने ही बनाई और उत्तर पूर्व के राज्यों में भी अपना सिक्का जमा लिया.

गोवा विधानसभा चुनाव गोवा में भी कुछ इसी तरह का मामला देखा गया. 2017 में ही गोवा में विधानसभा चुनाव हुए थे. यहां की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने सिर्फ 13 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया था. इसके बावजूद राज्य में सरकार बनाने में कांग्रेस नहीं बीजेपी सफल हुई थी. बीजेपी ने गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को गोवा भेजा जो रक्षा मंक्षी का प्रभर संभाल रहे थे. मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गोवा की सभी स्थानीय पार्टियो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरोसा जताया और इस तरह बीजेपी बहुमत का जादुई आंकड़ा न होने के बावजूद स्थानीय और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से गोवा में सरकार बनाने में सफल हुई.

इस तरह के राजनीतिक वाकयों के बाद निश्चित तौर पर कांग्रेस अब संभलकर कदम रख रही है और इसीलिए दोपहर तक आते-आते उसने जेडीएस को बिना शर्त समर्थन का एलान भी कर दिया. हालांकि ये कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर निर्भर करता है कि कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते वो बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं या नहीं. वैसे सियासी समीकरण तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि जेडीएस और कांग्रेस साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाने का काम पूरा कर सकते हैं.

पार्टी ने इस बार सरकार बनाने के लिए पूरे नतीजे आने से पहले ही कवायद शुरू कर दी है. कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेताओं गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत को जेडीएस के साथ गठजोड़ की संभावनाओं पर बात करने के लिए कल ही बेंगलुरू रवाना कर दिया था. त्रिशंकु विधानसभा होने की सूरत में इस बार भी राज्यपाल किसी राज्य में सरकार बनाने का फैसला लेंगे तो कांग्रेस सबसे पहले सरकार बनाने की जुगत में जुट गई है.

कर्नाटक चुनाव LIVE: कुमार स्वामी और येदुरप्पा ने पेश किया दावा, अब राज्यपाल के पाले में गेंद

कर्नाटक चुनाव: किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, जानें 10 बड़ी बातें

सरकार बनाने का पेंच फंसा, कहीं जल्दबाजी में अमित शाह ये गलती तो नहीं कर रहे हैं

कर्नाटक चुनाव: बढ़ते रोमांच के बीच येदुरप्पा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget