एक्सप्लोरर

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का राजस्थान दौरा, जल्द होगा राज्य में कैबिनेट विस्तार

पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर बनाम नवजोत सिद्धू झगड़े के बीच एक बार सचिन पायलट द्वारा उनको किये गए वादों को पूरा करने की मांग उठाने की बात सामने आई थी. पायलट के बागी होने तक की चर्चाएं तेज़ हो गई थीं.

नई दिल्ली: पंजाब के बाद अब कांग्रेस आलाकमान जल्दी ही राजस्थान में भी गहलोत बनाम पायलट झगड़े को निपटाने वाला है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्दी ही राजस्थान कैबिनेट में काफी समय से लंबित विस्तार और फेरबदल किया जाएगा और राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट के झगड़े को भी सुलझा लिया जाएगा.

आपको बता दें कि पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर बनाम नवजोत सिद्धू झगड़े के बीच एक बार सचिन पायलट द्वारा उनको किये गए वादों को पूरा करने की मांग उठाने की बात सामने आई थी. पायलट के बागी होने तक की चर्चाएं तेज़ हो गई थीं. इस बीच सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट ने केन्द्रीय नेतृत्व से मांग की थी की उनके समर्थकों को वायदे के मुताबिक मंत्रिमंडल और अलग अलग सरकारी संस्थाओं में शामिल किया जाए. सूत्रों के मुताबिक़ पायलट राजस्थान में खाली पड़े 9 कैबिनेट पदों में से अपने 6 से 7 समर्थक विधायकों को मंत्री बनवाना चाहते हैं. अहम बात ये भी है कि अभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास खुद 38 पोर्टफोलियो हैं, जिनको भी अलग अलग मंत्रियों को आवंटित किया जाना है.

सचिन पायलट के करीबी सूत्रों के मुताबिक़ पायलट को पूरी उम्मीद है कि केन्द्रीय नेतृत्व उनसे वायदे के मुताबिक उनकी मांगों को सम्मानजनक तरीके से तरजीह देगा. वहीं एबीपी न्यूज़ से कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के करीबी सूत्रों ने भी दावा किये कि राजस्थान में दोनों पक्षों के बीच सुलह का खाका तैयार है और बहुत जल्दी ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के मुहर के बाद राजस्थान सरकार में फेर बदल कर सभी पक्षों को संतुष्ट कर दिया जाएगा.

इसके अलावा आपको बता दें कि कयास इस बात के भी हैं कि सचिन पायलट के समर्थकों को राजस्थान सरकार में उचित संख्या में शामिल कर सचिन पायलट को केन्द्र में महासचिव बना कर दिल्ली लाया जा सकता है, मगर पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि पायलट की प्राथमिकता राजस्थान ही है, वो प्रदेश नहीं छोड़ना चाहते. हालांकि कांग्रेस नेतृत्व उनसे कोई भी भूमिका को निभाने को कहे वो उन्होंने हमेशा निभाया है. 

सूत्रों के मुताबिक पंजाब के झगड़े के समाधान के बाद अब कांग्रेस नेतृत्व जल्द से जल्द राजस्थान के झगड़े को भी निपटाना चाहता है और राजस्थान में अब कैबिनेट फेरबदल बहुत जल्द होगा. इसी मकसद से पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणु गोपाल राजस्थान का दौरा भी कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई केंद्रीय आलाकमान अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह करा पाता है या फिर राजस्थान में भी पंजाब की ही तर्ज़ पर मामला किसी बड़े फैसले तक जाता है.

 

TMC ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दिनेश त्रिवेदी की जगह लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget