एक्सप्लोरर

‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ के खेल में फंस गयी है कांग्रेस, 18 दिसंबर को देखेगी आखिरी एपिसोड: पीएम मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले उत्तर गुजरात के पाटन में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह सोने की चम्मच के साथ पैदा हुए हैं और उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी.

पाटन: सोमवार को गुजरात के पाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ के खेल में फंस गयी है और 18 दिसंबर को आखिरी एपिसोड देखेगी. प्रधानमंत्री इस नाम के उस खतरनाक गेम की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें खेलने वाला आखिरी स्तर पर आकर सुसाइड जैसे खतरनाक कदम तक उठा लेता है.

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले उत्तर गुजरात के पाटन में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह सोने की चम्मच के साथ पैदा हुए हैं और उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी.

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि वह केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गुजरात के बारे में झूठ और आधा-सच फैला रहे हैं और राज्य की बुद्धिमान जनता की समझ का अपमान कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘जब पहले दौर के मतदान में बीजेपी की जीत के संकेत मिल गये तो कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के बचाव के तरीके खोजने में लग गये हैं. मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद वरिष्ठ नेताओं ने ईवीएम ईवीएम ईवीएम ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता ने तो यह दावा भी किया कि ब्लूटूथ से जोड़कर ईवीएम को हैक कर लिया गया है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘वे ब्लूटूथ, ब्लूटूथ चिल्ला रहे हैं, लेकिन दरअसल वे ब्लू व्हेल गेम में फंस गये हैं और गेम का अंतिम एपिसोड 18 दिसंबर को खेला जाएगा.’’ गुजरात में मतगणना 18 दिसंबर को होनी है.

प्रधानमंत्री ने राहुल के आरोपों के संदर्भ में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते वह ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का आयोजन करते थे जिसमें वह हर साल गांवों में जाकर शत प्रतिशत बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करते थे. उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह काम अंबानी के लिए था या राज्य की गरीब जनता के लिए? मैं हर साल कृषि महोत्सव आयोजित करता था जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूरा सरकारी अमला गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देता था. क्या यह अंबानी-अडाणी , टाटा-बिड़ला के लिए था या देश के गरीब किसानों के लिए था?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget