एक्सप्लोरर

'रोड और सीवेज नहीं, लव जिहाद...', कर्नाटक BJP चीफ के इस बयान पर कांग्रेस का तंज- कम से कम ईमानदारी तो दिखाई

Congress On Love Jihad: कर्नाटक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के लव जिहाद को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने निशाना साधा है.

Congress On Nalin Kumar Statement: कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील (Nalin Kumar Kateel) के 'लव जिहाद' वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चिंता की बात नहीं लोग बताएंगे कि वो किसे चुन रहे हैं.  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार (3 जनवरी) को ट्वीट किया, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. बीजेपी की प्राथमिकता विकास और रोजगार देने की नहीं रही है. कम से कम पार्टी अब ईमानदार तो है. चिंता मत करिए कर्नाटक के लोग बीजेपी को बताएंगे कि वो आने वाले दिनों में किसे चुनेंगे. इसी साल अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है. 

नलिन कुमार कटील ने क्या कहा? 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने सोमवार (2 जनवरी) को बीजेपी वर्करों को संबोधित करते हुए था कि वो वोटरों से छोटे मुद्दे जैसे कि रोड और सीवेज पर बात नहीं करें. आपको अपने बच्चों की भविष्य की चिंता और 'लव जिहाद' को रोकना है तो बीजेपी की जरूरत है. हम ही इसके खिलाफ कानून लेकर आएंगे. 

कांग्रेस को बताया यह पार्टी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने साथ ही कांग्रेस को आतंकवादियों की पार्टी बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो आतंकवादियों को खुली फील्ड मिल जाएगी. साथ ही उन्होंने दावा किया आगामी विधानसभा चुनाव में वो 224 सीट में से 150 पर जीत हासिल करेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर बैन लगाया. 

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कर्नाटक के दौरे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह चुके कि सिद्धारमैया की सरकार में पीएफआई के लोगों पर लगे केस वापस लिए गए थे. 

यह भी पढ़ें- Karnataka: कर्नाटक में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget