एक्सप्लोरर

मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय वाले राहुल के बयान पर बीजेपी ने घेरा, बचाव में उतरी कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा- देश में प्रेम की राजनीती होनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी ने नार्थ-साउथ पर टूल किट जारी किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से बुधवार को केरल के कोल्लम में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की मांग और इसके जवाब में केन्द्रीय मत्स्य और पशुपालन व डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह के पलटवार के बाद कांग्रेस उनके बचाव में आ गई है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस देश मे करोड़ों मछुआरे हैं, हजारों किलोमीटर की कोस्ट लाइन है, मछुआरे रोज अपनी जिंदगी  जोखिम में डालते हैं ऐसे में क्या उनके लिए अलग मंत्रालय नहीं होना चाहिए.

कांग्रेस ने किया राहुल के बयान का बचाव

सुरजेवाला ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- "देश में प्रेम की राजनीति होनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी ने नार्थ-साउथ पर टूल किट जारी किया. देश के सामने महंगाई, चीन की घुसपैठ, पेट्रोल और डीजल की कीमत, किसानो का आंदोलन है, जीडीपी औंधे मुंह क्यों गिर गई है, बेरोजगारी इतनी गहरी क्यों है?"

मछुआरों पर क्या बोले राहुल गांधी?

दरअसल, मछुआरों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- "जिस तरह के किसान जमीन पर खेती करते हैं उसी तरह आप भी समुद्र में खेती करते हैं. किसानों के लिए दिल्ली में एक मंत्रालय है और आपके लिए नहीं... पहली चीज जो मुझे करना है वह ये कि भारत के मछुआरों के लिए एक मंत्रालय हो ताकि वे वह आपके मुद्दों को देखा जा सके."

राहुल गांधी के बयान पर भड़के गिरिराज

राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- संसद में खुद फ़िशरी मंत्रालय से सवाल पूछते हैं? जब जवाब में भ्रम फैलाने वाला अफ़ीम नहीं मिलता है तब देश में घूम घूम कर भ्रम फैलाते हैं. यह दिमाग़ी दिवालियापन है या सोची समझी साज़िश? यह लोगों को सोचना है.

गिरिराज सिंह ने कहा- उन्हें यह पता होना चाहिए कि मछुआरों का विभाग है जहां पर केन्द्र की तरफ से हर साल 20,050 करोड़ रुपये का निवेश किया जाता है. 70 सालों में जो काम आपके ‘नानाजी’ और अन्य लोग नहीं हो कर पाए वो पीएम मोदी की तरफ से किया गया है.

हालांकि, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से राहुल गांधी के दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- "उन्होंने (राहुल गांधी) क्या कहा है.. उस पर मैं नही कहूंगा. इस चीज से, हमें परहेज रखना चाहिए . राज्य में राज्य के बारे में बोलें. लेकिन ऐसे बयानों में बचना चाहिए. ये बीजेपी है जो शुरू से विभाजन का काम करती आई है."

ये भी पढ़ें: मछुआरों से बोले राहुल गांधी- किसानों की तरह आपको भी चाहिए मंत्रालय, भड़के गिरिराज सिंह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget