एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष पर 10 अगस्त को CWC की बैठक में लिया जा सकता है फैसला, राहुल गांधी का इस्तीफा होगा मंजूर

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आगामी 10 अगस्त को होने जा रही है. इस बैठक से पहले उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी अध्यक्ष को लेकर यहां फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष कौन होंगे इस पर असमंजस का दौर पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह बरकरार है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी दस अगस्त को अपना नया अध्यक्ष चुन सकती है. इसी दिन सुबह ग्यारह बजे दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी वर्किंग कमिटी की बैठक होगी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ये साफ नहीं किया गया है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में नया अध्यक्ष चुना जाएगा कि नहीं, लेकिन पार्टी के उच्च सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर किया जाएगा और साथ ही ये भी तय होगा कि राहुल गांधी के बाद कांग्रेस की कमान किसे मिलेगी.

दरअसल, सस्पेंस की वजह ये है कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं हो, जबकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मांग के बाद प्रियंका गांधी भी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है. अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर अगला अध्यक्ष कौन होगा?

आम राय ना होने पर बन सकती है कमिटी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में अगर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो इसके लिए कमिटी गठित की जा सकती है. कमिटी द्वारा नाम तय किए जाने के बाद सीडब्ल्यूसी की एक और बैठक बुला कर नए अध्यक्ष पर मुहर लगाई जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा और बाद में पार्टी चुनाव करवाएगी.

ये हो सकते हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष

नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर संस्पेंस बना हुआ है. पार्टी में अंदरखाने वरिष्ठ नेताओं ने इस मसले पर विचार-विमर्श किया है लेकिन कोई नाम उभर कर सामने नहीं आया है. हालांकि, नए अध्यक्ष के तौर पर पार्टी महासचिव मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर मुकुल वासनिक तक के नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं. रेस में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का भी नाम है. बीच में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे के नाम पर भी अटकलें लग चुकी हैं.

ढाई महीने पहले राहुल गांधी ने दिया था इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से 25 मई को सीडब्ल्यूसी की पिछली बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि, सीडब्ल्यूसी ने तब राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया था और उन्हें पार्टी में फेरबदल के लिए अधिकृत किया था. बैठक के बाद भी राहुल को मनाने की कोशिश की कई लेकिन राहुल गांधी ने अपना फैसला वापस नहीं लिया और 3 जुलाई को ट्वीट कर अपना इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया.

पद से इस्तीफे के बावजूद राहुल गांधी तकनीकी तौर पर अध्यक्ष बने हुए हैं और इस बीच में उन्होंने कई फैसले भी लिए हैं. दस अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमिटी उनके इस्तीफे पर अपनी मुहर लगाएगी. हालांकि, इस बैठक सीडब्ल्यूसी के सदस्य एक आखिरी बार राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की अपील कर सकते हैं. राजनीतिक गलियारे में लोगों की दिलचस्पी ये जानने में ज्यादा है कि राहुल गांधी की जगह पार्टी में कौन लेंगे?

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी में सीडब्ल्यूसी फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई है. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के साथ पार्टी के सभी महासचिव, राज्यों के प्रभारी और कई वरिष्ठ नेता इसके सदस्य हैं.

अमेरिका: टेक्सस के एक मॉल में फायरिंग में 20 की मौत, 3 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

देश की दूसरी सबसे बड़ी नदी जोड़ो परियोजना को बिहार में मिली मंजूरी, 2.14 लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई

जम्मू कश्मीर: दूसरे राज्यों के छात्रों को वापस भेजा गया, अचानक बदले हालात से डरा पाकिस्तान पहुंचा संयुक्त राष्ट्र

अमेरिका: टेक्सस के एक मॉल में फायरिंग में 20 की मौत, 3 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget