एक्सप्लोरर

Congress attack on BJP: कांग्रेस का दावा- 'मणिपुर जैसे संकट की ओर बढ़ रहा त्रिपुरा', BJP कार्यकर्ताओं को बताया 'जन्मजात दंगाई'

Congress attack on BJP: त्रिपुरा में हुई हालिया हिंसा को लेकर कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी मणिपुर जैसे संकट त्रिपुरा में भी पैदा करना चाहती है.

Congress attack on BJP: कांग्रेस ने त्रिपुरा में हुई हालिया हिंसा को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. इसमें दावा किया गया कि पंचायत चुनाव से पहले वहां 'सरकार प्रायोजित आतंकवाद' को अंजाम दिया जा रहा है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पूर्वोत्तर का यह राज्य भी मणिपुर जैसे संकट की तरफ बढ़ रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य में पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद 'सत्तारूढ़ दल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और कार्यालयों पर हाल की हिंसा और हमलों' के संबंध में लोकसभा सदस्यों तारिक अनवर और गौरव गोगोई को त्रिपुरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्येवक्षक नियुक्त किया है.

त्रिपुरा हिंसा पर कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को 'जन्मजात दंगाई' करार दिया और दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता त्रिपुरा में लगातार अन्यायपूर्ण और हिंसक स्थितियों का सामना कर रहे हैं. उनका कहना था, 'त्रिपुरा की भाजपा सरकार के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है. राज्य में कानून और व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है. सत्तारूढ़ दल ने आंखें मूंद रखी हैं.' 

अजय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, 'मणिपुर और त्रिपुरा में सरकार प्रायोजित आतंकवाद को अंजाम दिया जा रहा है. सरकार इस देश को ऐसे कगार पर ले जा रही है, जहां से लौटना बहुत मुश्किल हो जाएगा. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. मणिपुर की हिंसा से इनका मन नहीं भरा, इसलिए अब ये त्रिपुरा में भी वही हालात पैदा कर रहे हैं. ये पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जिम्मेदारी बनती है. 

हिंसक झड़प में एक की मौत

त्रिपुरा के धलाई जिले में दो समूह के बीच हुई झड़प में एक आदिवासी युवक की मौत के बाद बीते सप्ताह के अंत में हिंसा भड़क गई थी. कई दुकानों में आग लगा दी गई थी और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी. धलाई जिले के गंडतविसा में सात जुलाई को दो समूहों के बीच झड़प में 19 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ये भी देखिए: Congress On Amit Shah: 'नायडू-कुमारस्वामी से कही ये बात तो...', मुस्लिम आरक्षण पर अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget