एक्सप्लोरर

Congress On Amit Shah: 'नायडू-कुमारस्वामी से कही ये बात तो...', मुस्लिम आरक्षण पर अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का निशाना

Congress Reply Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पिछड़ों का आरक्षण मुस्लिमों को देने का आरोप लगाया. इस पर कांग्रेस नेता अजय कुमार ने टीडीपी और जेडीएस का जिक्र कर निशाना साधा.

Congress Reply Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (16 जुलाई 2024) को हरियाणा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने कार्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा था. अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने जवाब दिया है. कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह सिरियल लायर (झूठे) हैं. अगर ये टीडीपी और जेडीएस को ये बातें बोल दें तो इनकी सरकार ही गिर जाएगी."

चंद्रबाबू नायडू और JDS से समर्थन लेना बंद करें अमित शाह

कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा, "अमित शाह पहले चंद्रबाबू नायडू और जेडीएस से समर्थन लेना बंद करिए फिर इस तरह की बात कीजिए. अगर अमित शाह ऐसे बोलेंगे तो पीएम मोदी खुद अमित शाह को ही पार्टी से निकाल देंगे." 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, त्रिपुरा में कांग्रेस के नेताओं पर हमले हो रहे है. यहां आतंकवादी गतिविधि शुरू कर दी गई है. यह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी है और यही लोग हमला करवाते है. बीजेपी के लोग हमला कर रहे है. मणिपुर मे दो समुदाय को लड़वा दिया. सरकार बनाने के लिए अब यही त्रिपुरा में कर रहे है. इन चीजों से देश असुरक्षित हो रहा है."

'त्रिपुरा में तोड़े जा रहे कांग्रेस ऑफिस'

कांग्रेस नेता अजय कुमार ने आरोप लगाया, "त्रिपुरा में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से पीटा जा रहा है. हमारे दफ्तर तोड़े जा रहे है. ये सिर्फ इसलिये हो रहा है, क्योंकि पंचायत चुनाव आ रहे है. यहां सोमालिया से भी बदतर हालात हो गए हैं. बीजपी ने ये ठान लिया है कि जो भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगा उसे वे मार देंगे."

कांग्रेस नेता ने कहा, "नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए 38 दिन हो चुके हैं, इस दौरान 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं. एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई आतंकी मुठभेड़ में हमारे 4 जवान शहीद हो गए. पिछले 38 दिनों में 12 जवान शहीद हो चुके हैं. लगातार हो रही ये घटनाएं जम्मू-कश्मीर के बिगड़ते हालात बयां कर रही हैं. ये हमले बता रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोग डर और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं."

ये भी पढ़ें : क्या भारतीय सेना के 30 सैनिकों पर चलेगा हत्या का मुकदमा? नागालैंड सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget