एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव और उपचुनावों में हार के बाद सोनिया गांधी की सलाहकार समिति की बैठक आज

कर्नाटक की दो विधानसभा सीट और गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं जीत पाई. यूपी में भी कांग्रेस प्रदर्शन निराशजनक रहा जहां की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में हार के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाहकार समिति की बैठक होने जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम पांच बजे बैठक होगी लेकिन इसका एजेंडा साफ नहीं है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में समीक्षा का मुद्दा गरमाया हुआ है.

पार्टी में सुधार की मांग को लेकर कुछ महीनों पहले सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने वाले कांग्रेस के 23 नेताओं में से एक कपिल सिब्बल ने नए सिरे से हार की समीक्षा की मांग कर दी है जिसके बाद वो कांग्रेस के तमाम नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी सिब्बल को नसीहत दे रहे हैं.

क्या कांग्रेस के अंदर नया तूफान दस्तक दे रहा है!

इन सब के बीच सोनिया गांधी की सलाहकार समिति की बैठक कई कयासों को जन्म दे रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संगठन और महत्वपूर्ण मामलों में सलाह देने के लिए अगस्त में सलाहकार समिति बनाई गई थी. अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला इसके सदस्य हैं. अहम बात यह भी है खराब सेहत की वजह से अहमद पटेल अस्पताल में भर्ती हैं. बावजूद इसके बैठक बुलाए जाने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस के अंदर नया तूफान दस्तक दे रहा है!

हाल में खत्म हुए बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया जा रहा. महागठबंधन में आरेजडी और वाम दलों का स्ट्राइक रेट 50% से अधिक रहा जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ कर मात्र 19 सीटें जीत पाई.

कर्नाटक-गुजरात के उपचुनाव में एक सीट भी नहीं जीत पाई कांग्रेस

कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी के बीच हुए अन्य उपचुनावों में भी कांग्रेस बीजेपी के लिए चुनौती पेश नहीं कर पाई. मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को 28 में से मात्र 9 सीटें मिल पाई. कर्नाटक की दो विधानसभा सीट और गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं जीत पाई. यूपी में भी कांग्रेस प्रदर्शन निराशजनक रहा जहां की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार में हार पर कांग्रेस में नए सिरे से कलह, कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल तो अशोक गहलोत ने दी ये सलाह

एक साथ हो सकते हैं संसद के शीतकालीन और बजट सत्र, कोरोना के मद्देनजर सरकार उठा सकती है कदम

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget