एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के इंटरव्यू पर कांग्रेस की ललकार, 'हिम्मत है तो चोरी छुपे के बजाए प्रेस कॉन्फ्रेंस करें'

प्रधानमंत्री के इस इंटरव्यू को 2019 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने उन सभी विवादस्पद मुद्दों पर बयान दिया है जिन पर उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. पीएम मोदी के इस इंटरव्यू पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता शकील अहमद ने प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को फिक्स करार दिया है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री को चोरी छुपे इंटरव्यू देने के बजाए, प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए. गौरतलब है कि अपने चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.
 
क्या बोले शकील अहमद?
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, ''प्रधानमंत्री को फिक्सड इंटरव्यू देने के बजाय संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की हिम्मत दिखानी चहिए. 56 इंच की छाती वाले PM ने पिछले साढ़े चार सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.'' कांग्रेस ने मुद्दा दर मुद्दा प्रधानमंत्री के इंटरव्यू का जवाब दिया है.
 
इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि किसी भी भारतीय को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा. इस पलटवार करते हुए शकील अहमद ने कहा, ''असम वहीं के बीजेपी विधायक का कहना है कि 40 लाख में से 20-25 लाख हिन्दू हैं. जबकि मोदी-अमित शाह देश भर में ये संदेश देना चाह रहे हैं कि 40 लाख बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए हैं. अपने समर्थकों को ही धोखा दे रहे हैं.''
 
प्रधानमंत्री ने अपने इंटरव्यू में कहा कि महागठबंधन ज्यादा देर तक नहीं चलेगा बस देखना है कि ये चुनाव से पहले टूटेगा या बाद में. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शकील अहमद ने कहा, ''1977 में और 1989 उनकी अपनी पार्टी महागठबंधन में शामिल रह चुकी है. प्रधानमंत्री की यादाश्त कमजोर है. देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.''
 
प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि पिछले एक साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरियां दी गईं. इस दावे पर शकील अहमद ने कहा, ''रोजगार का सर्वे 2016 में खत्म कर दिया ताकि लोगों को रोजगार के आंकड़े पता ना चले. ऑटो चलाने वाले से लेकर वकील तक के बारे में कहते हैं कि हमने रोजगार दिया. युवाओं को धोखा दिया, उल्टे 22 लाख लोगों को नौकरियों से हटा दिया गया है.''
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉब लिंचिंग और महिला अपराध से जुड़ी एक भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस पर शकील अहमद ने कहा, ''अधिकांश लिंचिंग की घटनाएं बीजेपी शासित राज्यों में होती हैं. उन्नाव कांड का आरोपी विधायक अब तक उनकी पार्टी में है. इन्हें, बस्ती भी जलानी है, मातम भी मनाना है.''
 
इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा है कि जातिगत आरक्षण खत्म करने का कोई विचार नहीं है. इस कांग्रेस ने कहा, ''आरक्षण खत्म करने की किसी की हिम्मत हो भी नहीं सकती. लेकिन चुनावों में आरएसएस आरक्षण खत्म करने की बात करती है और बाद में प्रधानमंत्री इससे इंकार करते हैं. दरअसल ऐसा करके दोनों पक्षों को खुश रखना चाहते हैं. ये लोगों को मूर्ख बना कर वोट बटोरने की कवायद है.''
 
प्रधानमंत्री ने संसद में राहुल गांधी के गले मिलने पर एएनआई से कहा कि आप ही तय करें कि यह बचकाना था या नहीं. अगर आप तय नहीं कर पा रहे तो आंख मारने वाली घटना देखें, जवाब मिल जाएगा. इसका जवाब देते हुए शकील अहमद ने कहा, ''गले मिलना बचकाना है तो फिर प्रधानमंत्री अंतराष्ट्रीय स्तर पर बचकानी हरकत करते हैं. डोनाल्ड ट्रंप के तो गले में लटक गए थे.'' यहां क्लिक पढ़ें पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget