एक्सप्लोरर

C-Voter Survey: क्या कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से राहुल गांधी का कद बढ़ा? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Survey on Rahul Gandhi: एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कामकाज को लेकर सर्वे किया. ये सर्वे तमिलनाडु (Tamil Nadu) और केरल (Kerala) के लिए किए गए.

C-Voter Survey on Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है. सभी दल अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुट गए हैं. कांग्रेस कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' (Bharat Jodo Yatra) यात्रा कर रही है. कांग्रेस इस यात्रा के जरिए संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद जता रही है. एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर इस यात्रा से जुड़ा हुआ एक सर्वे किया है. इस सर्वे में राहुल गांधी के कामकाज से संतु्ष्ट होने को लेकर सवाल किया गया.

एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कामकाज को लेकर जो सर्वे किया है, उसमें लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

'भारत जोड़ो यात्रा' से राहुल गांधी का कद बढ़ा?

सी-वोटर सर्वे (C-Voter Survey) में राहुल गांधी के कामकाज को लेकर लोगों से राय ली गई है. इसमें सवाल पूछा गया था कि राहुल गांधी के कामकाज से आप कितने संतुष्ट हैं. सर्वे में खुलासा हुआ है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से राहुल गांधी का कद बढ़ा है. राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है. एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ ये सर्वे तमिलनाडु और केरल के लिए किए हैं.

राहुल के कामकाज से कितने संतुष्ट?

तमिलनाडु में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 11 सितंबर को 63 फीसदी लोगों ने माना कि वो राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट हैं. वहीं, इससे पहले 6 सितंबर को हुए सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने कहा था कि वो राहुल के कामकाज से संतुष्ट हैं. 11 सितंबर को ये आंकड़ा बढ़ गया और 63 फीसदी लोगों ने माना कि वो कांग्रेस सांसद राहुल के कामकाज से संतुष्ट हैं.

तमिलनाडु में कितने फीसदी असंतुष्ट?

तमिलनाडु के लिए सर्वे में 6 सितंबर को 25 फीसदी लोगों ने माना कि वो राहुल गांधी के कामकाज से असंतुष्ट हैं. वहीं, 11 सितंबर को 22 फीसदी लोग राहुल के कामकाज को लेकर अंतुष्ट दिखे. इसी सवाल के जवाब में 6 सितंबर को 16 फीसदी लोगों ने अपनी राय देते हुए कहा कि 'कह नहीं सकते'. हालांकि सर्वे में ये आंकड़ा 11 सितंबर को कुछ कम हुआ और सवाल के जवाब में करीब 15 फीसदी लोगों ने कहा कि इस पर वो कुछ कह नहीं सकते.

केरल का आंकड़ा

केरल में भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कामकाज को लेकर संतुष्ट होने के सवाल पर लोगों ने अपनी राय दी है. राहुल गांधी की लोकप्रियता के संदर्भ में बात करते हुए 10 सितंबर को 56 फीसदी लोग राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट दिखे. सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 14 सितंबर को राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60 फीसदी हो गई. 

ये कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के शुरू होने और कुछ दिन तक यात्रा के चलने के दौरान का डेटा है. 10 सितंबर को 31 फीसदी लोग राहुल गांधी के कामकाज से असंतुष्ट थे. वहीं, 14 सितंबर को 30 फीसदी लोगों ने माना कि वो राहुल गांधी के कामकाज से असंतुष्ट हैं. कुल मिलाकर सर्वे के नतीजे ये बताते हैं कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से राहुल गांधी का कद बढ़ा है.

ये भी पढ़ें:

ABP News Survey: 2024 में विपक्ष की तरफ से पीएम पद के लिए किस नाम पर बन सकती है सहमति? सर्वे में बड़ा खुलासा

ABP News Survey: 2024 में विपक्ष की तरफ से पीएम पद के लिए किस नाम पर बन सकती है सहमति? सर्वे में बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget