एक्सप्लोरर

वाड्रा से ED की पूछताछ पर बोली कांग्रेस, बीजेपी के पास दस्तावेज हैं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कर रही है

कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि अगर बीजेपी के पास दस्तावेज हैं तो वह पिछले पांच साल से सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस ही क्यों करती आ रही है?

नई दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा से धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बीजेपी के आरोपों को खारिज किया है. कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लोगों को गुमराह करने और चुनावी जुमलेबाजी की कोशिश की जा रही है. पार्टी ने यह भी सवाल किया कि अगर बीजेपी के पास दस्तावेज हैं तो वह पिछले पांच साल से सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस ही क्यों करती आ रही है?

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ''चुनावी मौसम चल रहा है. हम जानते हैं कि जब सम्मन के जवाब दिए जाएंगे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगे. वह (वाड्रा) सम्मन के जवाब में वहां गए.'' सिंघवी ने सवाल किया, ''भारतीय जुमलेबाजी पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा से कुछ सवाल पूछे जाने चाहिए. आप पांच साल से सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कर रहे हैं? अगर आपके पास कागजात और डेटा हैं तो इन्हें आप प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों दे रहे हैं, जबकि आप लोग सरकार में हैं?''

सिंघवी ने दावा किया, ''यह गुमराह करने की कोशिश है और चुनाव से पहले एक माहौल बनाने की कोशिश है. यह जनता जानती है. ईडी, सीबीआई और दूसरी एजेंसियां पांच साल में कुछ नहीं पा सकीं. यह सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी है.'' इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि वाड्रा को यूपीए सरकार के सत्ता में रहते हुए 2008-09 में पेट्रोलियम और रक्षा सौदों में रिश्वत मिली.

रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ पर बोलीं ममता बनर्जी- हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे

पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रिश्तेदार वाड्रा ने इस धन का इस्तेमाल लंदन में कई करोड़ रुपये की आठ से नौ सम्पत्ति खरीदने में किया. गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है. वाड्रा को अदालत ने पहले ही 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक हासिल करने वाली पहली अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा
भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक हासिल करने वाली पहली अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा
महंगा चश्मा दिया, हाथ थामकर घूमे, दिल जीत लेगा CM विजय का ये Video
महंगा चश्मा दिया, हाथ थामकर घूमे, दिल जीत लेगा CM विजय का ये Video
कारगिल-लेह पदयात्रा को KDA ने पूर्ण समर्थन का किया ऐलान, क्या हैं मांग?
कारगिल-लेह पदयात्रा को KDA ने पूर्ण समर्थन का किया ऐलान, क्या हैं मांग?
तेलंगाना में कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, दफ्तरों पर हमले
तेलंगाना में कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, दफ्तरों पर हमले

वीडियोज

घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?
3600 प्लॉटों की लॉटरी जल्द, CM Yogi का ऑफर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget