एक्सप्लोरर

पेगासस के खुलासे पर कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार ने किया प्रजातंत्र का चीरहरण, बताया ये 'क्रोनोलॉजी'

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अभी तक हमने केवल ये देखा था अमुक व्यक्ति की जासूसी हुई, पर अब ये कनेक्शन सामने आ गया है क्रोनोलॉजी समझिए, जैसा अमित शाह जी कहते हैं.

पेगासस विवाद सामने आने और उसमें कथित तौर पर फोन टैपिंग की लिस्ट में राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों और जजों व पत्रकारों के नाम होने के बाद कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार पर हमला बोल रही है. एक दिन पहले कथित जासूस कांड को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगने वाली कांग्रेस पार्टी की तरफ से मंगलवार को उसके बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में सरकार गिराने में पेगासस के इस्तेमाल का आरोप लगाया.

सुरजेवाला ने कहा- संविधान को पांव तले रौंदा गया

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अभी तक हमने केवल ये देखा था अमुक व्यक्ति की जासूसी हुई, पर अब ये कनेक्शन सामने आ गया है क्रोनोलॉजी समझिए, जैसा अमित शाह जी कहते हैं. उन्होंने कहा कि क्रोनोलॉजी ये है कि चुनी हुई सरकारों को खरीद– फरोख्त के माध्यम से गिराने के षड्यंत्र में पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया, ताकि कांग्रेस की कोलेशन सरकार को कर्नाटक में गिराया जा सके.

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान को पांव तले रौंदा है. मोदी सरकार ने प्रजातंत्र का चीरहरण किया है और मोदी सरकार ने पेगासस स्पाइवेयर का दुरुपयोग कर कांग्रेस और जनता दल की सांझी सरकार को कर्नाटक में गिरा कर एक नाजायज भाजपा सरकार का गठन किया है. अब ये सारी परतें खुल गई हैं और क्या ये कर्नाटक की सरकार गिराने तक सीमित था. सुरजेवाला ने कहा कि कि शायद अगला सनसनीखेज खुलासा होगा कि इस स्पाइवेयर के माध्यम से मध्य प्रदेश की कांग्रेस की सरकार भी गिराई गई या फिर अरुणाचल की सरकार भी गिराई गई, मणिपुर की सरकार भी गिराई गई, गोवा के जनमत से भी कांग्रेस को वंचित कर दिया, जनमत मिलने के बाद और ना जाने कहाँ-कहाँ, कौन-कौन सी सरकारें गिराई गई, ये सब अब सामने आ जाएगा.

खड़गे बोले- महाराष्ट्र में भी हाथ डालने की कोशिश

इधर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज मैं इतना ही कहूंगा कि पूरे डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशन को और डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए पीएम मोदी  और गृह मंत्री अमित शाह यार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक वे से ही उन्होंने सत्ता हासिल की है, लेकिन डेमोक्रेसी को खत्म करके अथॉरिटेटिव, डिक्टेटरशिप चलाने की कोशिश वो कर रहे हैं. इसलिए मैं कहूंगा कि सिर्फ जो कर्नाटक का बाहर आया है, तो मैं ये समझता हूं कि इसी का इस्तेमाल ऐसा स्पाइंग करके, सारी मालूमात लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश का किया होगा, गोवा का किया होगा, मणिपुर का किया होगा, अरुणाचल का किया होगा.

खड़गे ने आगे कहा कि ऐसे बहुत से स्टेट को, अब महाराष्ट्र में भी हाथ डालने की उनकी कोशिश हो रही है. इसलिए हम अब हमारे पास लड़ने के सिवाए और कुछ हथियार नहीं और लोगों के पास जाना पड़ेगा और लोगों को ये बताना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: कोरोना पर सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले- राज्यों को राजनीति से ऊपर उठकर टीम के तौर पर काम करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget