एक्सप्लोरर

Congress On Inflation: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर कांग्रेस का हमला, समझाया 7 अंक का फंडा, उठाए ये तीन सवाल

Congress Attack on Government: बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और रुपये में आई गिरावट को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हमला किया और 7 अंक का फंडा समझाते हुए तीन सवाल किए हैं.

Congress On Unemployment: देश में बढ़ती महंगाई (Inflation), बेरोजगारी (Unemployment) और रुपये में गिरावट को लेकर कांग्रेस (Congress) ने सरकार पर हमला किया है. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि महंगाई 7 प्रतिशत, बेरोजगारी 7 प्रतिशत और रुपये में गिरावट भी 7 प्रतिशत है. कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) ने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार को बात करनी चाहिए लेकिन मोदी सरकार (Modi Government) चुप बैठी है. गौरव वल्लभ ने कहा कि हमने 7 के आंकड़े को साथ लिया था, लेकिन देश की जीडीपी बढ़ाने में लिया था.

उन्होंने कहा कि सीएमआई आकंड़े के हिसाब से जून महीने में 25 लाख लोगों ने नौकरी खोई है. ऊपर से महंगाई दर ने आग में घी का काम किया है. महंगाई दर 6 महीने से लगातार ज्यादा चल रही है. इसके बावजूद भी बीजेपी इस मामले पर बात करने को राजी नहीं है. उन्होंने कहा कि कल आंकड़ा आया तो उम्मीद थी कि वित्त मंत्री इस पर कुछ कहेंगी लेकिन उन्होंने 7 ट्वीट किए लेकिन वो नासा की तस्वीर की, हिंदुस्तान में आपका इंटरेस्ट क्यों नहीं. बेरोजगारी महंगाई की दर को नीचे लाने में आपका क्या इंटरेस्ट नहीं है.

ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर ज्यादा

गौरव वल्लभ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इनफ्लेशन देश के शहरों से ज्यादा है यानी गांव में महंगाई शहर से ज्यादा है. ग्रामीण बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से ज्यादा है. शहरों से ज्यादा बेरोजगारी गांवों में है. लगातार 33 महीनो से आरबीआई का टारगेट 6% से भी ज्यादा है और आरबीआई का कहना है कि महंगाई और ज्यादा होगी.

पहले रोटी छीनी अब सब्जी भी महंगी कर दी

उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जीएसटी लगाकर गरीब की थाली से रोटी पहले से ही छीन ली और अब सब्जी भी महंगी कर दी है, सब्जी की महंगाई दर 17% है. रुपया आज 79.66 प्रति डॉलर है और कभी भी 80 के आंकड़े को पार कर सकता है. वित्त मंत्री इस सब पर बात नहीं करती वो नासा और उसकी तस्वीर में ज्यादा रुचि दिखाती हैं.

पीएम से तीन सवाल

  1. आपका लोगों को महंगाई से राहत के लिए क्या फॉर्मूला है?
  2. जब रुपया अपने निचले स्तर पर आ गया है, गांव में बेरोजगारी है तो इन समस्या से देश को कैसे बचाएंगे इसका ब्लू प्रिंट है?
  3. आरबीआई जब कह रहा है अगले 3 महीने और भयानक होनेवाले हैं तो सरकार के पास उपाय है?

गौरव वल्लभ ने कहा कि सरकार से आग्रह है ईडी और सीबीआई महंगाई और बेरोजगारी से राहत नहीं दे सकते है. ये टूल आप को रिलीफ नही देनी वाली,  इकोनॉमिक टूल का इस्तेमाल करना होगा.

खुदरा महंगाई दर 30 साल में सबसे ज्यादा

कांग्रेस (Congress) ने सवाल करते हुए कहा कि आरबीआई (RBI) का कहना है कि पिछले 3 महीने में रिटेल महंगाई दर 7.3% थी जो अब बढ़कर 7.4% हो सकती है. देश में औसत बेरोजगारी दर 7.8% है लेकिन इसके बावजूद वित्त मंत्री (Finance Minister) नासा के रंगों को बता रही है. नासा की तस्वीर ट्वीट (Tweet) की वो भी 7. उनकी प्राथमिकता क्या है, दूसरा गृह क्या देश के मध्यमवर्ग और गरीब लोग उनकी प्राथमिकता नहीं है. पीएम (Prime Minister) ने कहा था गिरता रुपया गिरती साख बताता है, अब ये अपने निम्न स्तर पर है कुछ तो कहिए.

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर मनीष तिवारी के रुख से कांग्रेस आलाकमान नाराज, पार्टी से हो सकते हैं सस्पेंड

ये भी पढ़ें: Congress On Inflation: 'पहले थाली से रोटी छीनी, अब सब्जियों की थी बारी', गौरव वल्लभ का केंद्र सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget