एक्सप्लोरर

BSF जवान की हत्या पर कांग्रेस ने कहा- सरकार इसका जवाब दे

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ढुलमुल विदेश नीति का पाकिस्तान फायदा उठा रहा है और दक्षिण एशिया में भारत अलग-थलग पड़ता जा रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवान के शव के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बर्बरता और आमनवीय व्यवहार की निंदा की है. साथ ही कहा कि अगर इस सरकार में क्षमता है तो उसे इसका जवाब देना चाहिए. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई चिट्ठी के बारे में पार्टी ने कहा कि पहले सरकार को इस पर अपना रुख साफ करना चाहिए.

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ढुलमुल विदेश नीति का पाकिस्तान फायदा उठा रहा है और दक्षिण एशिया में भारत अलग-थलग पड़ता जा रहा है. तिवारी ने कहा, ''बीएसएफ के हमारे जवान के साथ जो बर्बर और आमनवीय व्यवहार हुआ है, उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. आज बीजेपी सरकार कटघरे में है. विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता बहुत सारी बातें करते थे. आज उनको जवाब देना चाहिए."

तिवारी ने आगे बात करते हुए कहा, "देश जवाब चाहता है. श्रीमान 56 और उनके साथी इसका संज्ञान लें. अगर इस सरकार में क्षमता है तो इसका जवाब दे.'' पाकिस्तान में आतंकी बुरहान वानी पर डाक टिकट जारी किए जाने संबंधी खबरों पर तिवारी ने कहा, यह सिर्फ एक उकसाने वाला कदम नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता पर हमला है.

राम मंदिर और हिंदुत्व पर मोहन भागवत के बयान को लेकर कांग्रेस बोली- 'DNA कभी नहीं बदलता'

बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को कई गोलियां मारने के बाद उसका गला रेत दिया. यह बर्बर घटना मंगलवार को रामगढ़ जिले में हुई जो नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह के हमलों की याद ताजा करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget