एक्सप्लोरर

कांग्रेस की अपील, ‘GST का प्रचार ना करें अमिताभ, आपकी छवि खराब होगी’

नई दिल्ली: आज से ठीक आठ दिन बाद आपके घर का हिसाब-किताब बदल जाएगा. 30 जून की रात 12 बजे से देश में एक टैक्स सिस्टम लागू हो जाएगा. यानी एक देश एक टैक्स. लेकिन कांग्रेस अब सवाल उठा रही है कि अमिताभ बच्चन इसका प्रचार क्यों कर रहे हैं?

GST का प्रचार ना करें अमिताभ बच्चन- कांग्रेस

अमिताभ बच्चन जीएसटी के ब्रैंड एंबेसडर हैं. जीएसटी के एक एड में अमिताभ  लोगों को बता रहे हैं कि जीएसटी देश के लिए क्यों जरूरी है. लेकिन कांग्रेस नेता संजय निरूपम को जीएसटी के लिए अमिताभ का ब्रैंड एंबेसडर बनना अखर गया है. निरूपम ने बिग बी को इस अभियान से हट जाने की नसीहत दे डाली है.

निरूपम का कहना है कि जीएसटी को जिस रूप में केंद्र सरकार लागू करने जा रही है, उससे व्यापारियों में बेहद नाराज़गी है. व्यापारी इसके लागू होने पर विरोध प्रदर्शऩ करेंगे, जिसका असर अमिताभ की छवि पर भी पड़ेगा.

जीएसटी कांग्रेस का विचार था, BJP ने विरोध किया था- निरुपम

निरूपम ने यह भी कहा, ‘’जीएसटी कांग्रेस का बहुत ही अच्छा विचार था. यह भी एक अलग कहानी है कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इसका विरोध किया था. लेकिन सत्ता में आने के बाद उसने जीएसटी की बुनियादी अवधारणाओं को कमजोर करना शुरू कर दिया और यह हमें स्वीकार्य नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक कर के तौर पर जीएसटी की मांग की थी लेकिन बीजेपी ने चार कर स्लैब बना दी हैं और तीन अलग अलग तरह की जीएसटी ला रही है.

मोदी सरकार ने एक जुलाई से जीएसटी को लागू करने की तैयारी कर ली है. तीस जून की आधी रात को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. जिसमें राष्ट्रपति ठीक रात 12 बजे घंटा बजाकर जीएसटी के लागू होने का एलान करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget