एक्सप्लोरर

'सुबह PM मोदी ने नकारा, शाम को ट्रंप ने फिर कर दिया दावा', भारत-PAK सीजफायर पर कांग्रेस ने पूछे ये सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि मैंने भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया है. ट्रंप ने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से युद्ध रोकने में उस व्यक्ति का बहुत प्रभाव था.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एक बार फिर से खुद को क्रेडिट दिया है. ट्रंप का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युद्धविराम समझौते में किसी तीसरे पक्ष के समर्थन को खारिज करने के बाद आया है. इस मामले को लेकर अब कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस की तरफ से बुधवार (18 जून, 2025)  को एक्स पर पोस्ट कर कहा गया कि आज सुबह मोदी सरकार ने हिन्दी में एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से साफ-साफ कहा कि सीजफायर में आपका कोई रोल नहीं है. ट्रेड की वजह से सीजफायर नहीं किया गया. शाम होते-होते ट्रंप कह रहे हैं कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया. 

कांग्रेस के पोस्ट में लिखा गया कि ट्रंप ने कहा कि मैं पाकिस्तान को पसंद करता हूं. मोदी एक शानदार आदमी हैं. मैंने कल रात उनसे बात की. अब हम उनके साथ एक व्यापार समझौता भी करेंगे. पोस्ट में बताया गया ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से युद्ध रोकने में असीम मुनीर प्रभावशाली थे और भारत की ओर से मोदी ने ऐसा किया और मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया.

ट्रंप के बयान के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा है कि मोदी सरकार कुछ और कह रही है और ट्रंप अपने दावे पर अड़े हुए हैं. हकीकत ये भी है कि सीजफायर की पहली जानकारी ट्रंप के ट्वीट से ही हुई थी. आखिर नरेंद्र मोदी खुलकर ट्रंप को जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं? आगे लिखा गया कि दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है?

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा ?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि मैंने युद्ध रुकवाया है. ट्रंप ने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से युद्ध रोकने में उस व्यक्ति का बहुत प्रभाव था. भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव की जबरदस्त स्थिति थी और वे दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं इसलिए मैंने युद्ध रुकवाया. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई कहानी सुना रहा था, क्या मैंने कोई कहानी लिखी थी. मैंने दो बड़े परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रुकवाया.

ये भी पढ़ें:

ममता सरकार की नई OBC लिस्ट पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, BJP बोली- 'हिंदू और अन्य गैर-मुस्लिमों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget