एक्सप्लोरर

वाड्रा के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- एक्जिट पोल से 'बौखलाकर' पीएम मोदी के इशारे पर हो रही है कार्रवाई

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के इशारे पर रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई की जा रही है. पार्टी ने यह भी कहा कि एक्जिट पोल से 'बौखलाकर' सरकार इस तरह की बदले की कार्रवाई कर रही है.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की घेराबंदी तेज हो गई है. वाड्रा के करीबियों पर पड़े छापे के बाद सियासी उबाल आ गया है. ईडी ने हथियारों के दलाल संजय भंडारी ब्लैकमनी मामले में वाड्रा के करीबियों पर शिकंजा कसा. इसकी आंच रॉबर्ट वाड्रा तक भी आ सकती है. अब कांग्रेस वाड्रा के बचाव में आ गई है. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हीं के इशारे पर रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कांग्रेस ने यह भी कहा कि अगर एक्जिट पोल से 'बौखलाकर' सरकार इस तरह की बदले की कार्रवाई कर रही है तो 11 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

एक्जिट पोल पर बौखलाई बीजेपी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी एक्जिट पोल आने के बाद बौखला गई है. उन्होंने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री को लग रहा है कि एक्जिट पोल सही है और वह बौखलाए हुए हैं. विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने का काम हर जगह हो रहा है.' उन्होंने सवाल किया, 'प्रधानमंत्री जी,आपके कार्यकाल में ऐसा हो क्यों हो रहा है. एक्जिट होने पर क्या होगा?"

वाड्रा के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- एक्जिट पोल से 'बौखलाकर' पीएम मोदी के इशारे पर हो रही है कार्रवाई

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में सिब्बल ने दावा किया, ''वाड्रा के दफ्तर ईडी के लोग पहुंच जाते हैं. अपनी पहचान नहीं बताते हैं. दफ्तर तोड़ देते हैं. अलमारियों और केबिन को तोड़ देते हैं. क्या ईडी के लोग बिना कानून और वारंट के किसी के घर जा सकते हैं? "

कपिल सिब्बल ने आगे कहा,''प्रधानमंत्री ने खुद कार्ति चिदंबरम को जेल भेजने की बात की. प्रधानमंत्री कौन होते हैं जेल भेजने वाले? इसका मतलब साफ है कि यह सब प्रधानमंत्री खुद करवा रहे हैं. यह काम वड्रा के खिलाफ हो रहा है. आंध्र प्रदेश में हो रहा है और बंगाल में हो रहा है.''

उन्होंने कहा, ''कानून प्रवर्तन एजेंसियां गुंडागर्दी करने लगें तो इनसे कौन पूछताछ करेगी. जब प्रधानमंत्री की शह मिले तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा?''

बीजेपी की ‘बंधुआ मजूदर’ है सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को ‘बंधुआ मजूदर’ बना दिया है. उन्होंने बीजेपी पर बदले की भावना से कार्यवाई करने का आरोप लगाया.

शुक्रवार को ED ने मारा था छापा

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने की जांच के संबंध में शुक्रवार को रॉबर्ट वड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर शनिवार को छानबीन की कार्रवाई की. प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि वाड्रा के शहयोगियों के खिलाफ छानबीन की कार्रवाई रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लेने के संबंध में गई है.

ED ने आज सुबह वाड्रा के करीबी कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के दिल्ली वाले घर में छापा मारा है, कुछ कागजात और सामान जब्त किया. छापेमारी के बाद ईडी ने जगदीश शर्मा से पूछताछ भी की. पूछताछ के बाद जगदीश शर्मा ने कहा कि राबर्ट वाड्रा को सरकार फंसाना चाहती है.

इन छापों को लेकर वाड्रा के वकील ने कहा है कि अधिकारियों ने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया. वाड्रा के वकील कहा,''कानून और संविधान का अपमान करते हुए मेरे क्लाइंट के सहयोगियों के परिसर पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आ गया जो गलत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget