एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मैं मोमबत्ती नहीं जलाऊंगा लेकिन COVID-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लाइट बंद करने और मोमबत्ती जलाने का कोरोना की लड़ाई से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर वीडियो संदेश के जरिए देश के लोगों से संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की कि पांच अप्रैल रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद कर के नौ मिनट तक घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती या मोबाइल की लाइट जलाए. दुनिया को प्रकाश की ओर जाना है. ऐसा करने से एहसास होगा कि हम अकेले नहीं हैं.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लाइट बंद करने और मोमबत्ती जलाने का कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि वे मोमबत्ती नहीं जलाएंगे और लाइट बंद नहीं करेंगे लेकिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘’लाइट बंद करने या मोमबत्ती जलाने का कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई से कोई संबंध नहीं है. मैं ऐसा मानता हूं इसलिए मैं लाइट बंद नहीं करूंगा और मोमबत्ती नहीं जलाऊंगा लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा. अगर मैं मोमबत्ती नहीं जलाऊंगा तो मुझे एंटी-नेशनल कहा जाएगा लेकिन मैं तैयार हूं.’’

आज पीएम मोदी ने कहा, ‘’ उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है. 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं. और उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा.’’

एक बार फिर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की

पीएम मोदी ने एक बार फिर देश की जनता से अपील की कि वे सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी का पालन करें. उन्होने कहा, ‘’सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है. सोशल डिस्टेंसिंग को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है. कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: आज भी नहीं चल पाएगी संसद की कार्यवाही? विपक्ष ने तय किया एजेंडा
LIVE: आज भी नहीं चल पाएगी संसद की कार्यवाही? विपक्ष ने तय किया एजेंडा
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget