एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल समेत इन नेताओं को मिली जगह

Congress Election Alliance Committee: कांग्रेस ने सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए कमेटी गठित कर दी है. इस कमेटी में अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का भी नाम है.

Congress Alliance Committee: इंडिया गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति गठित की है. इसमें पांच वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. इस कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है. मुकुल वासनिक को कमेटी का संयोजक बनाया गया है.

अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को ऐसे समय में कमेटी में शामिल किया गया है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी. बीजेपी ने यहां बड़ी जीत हासिल की है. कांग्रेस की हार के बाद से ही दोनों नेताओं अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दिए जाने की चर्चा थी.

दिल्ली में विपक्ष की बैठक

आज (मंगलवार, 19 दिसंबर) दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक हो रही है. इस बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होने वाली है. विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूपी, पंजाब, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में सीटों का बंटवारा करना है. ऐसे में कांग्रेस ने कमेटी गठित की है.

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग के अलावा नए सिरे से रणनीति बनाने और साझा जनसभाओं को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है.

बैठक में 27 दलों के नेता पहुंचे हैं. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन, शरद पवार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी शामिल हैं.

क्या सीट शेयरिंग को लेकर बनेगी बात? इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget