एक्सप्लोरर

फिर सामने आई नेपाली ज़मीन पर चीनी कब्ज़े की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

नेपाली मीडिया ने नमखा नगर पालिका अध्यक्ष बिष्णु बहादुर लामा के हवाले से दी रिपोर्ट्स में कहा है कि सीमावर्ती इलाके में करीब 9 वाणिज्यिक इमारतों का चीन की ओर से एकतरफा निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है.

नई दिल्ली: नेपाली ज़मीन पर अतिक्रमण कर चीन के मनमाने भवन निर्माण का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. नेपाली मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मामला हुमला के नमखा नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 के हिमालिपरी में लिम्चा क्षेत्र का है, जहां नेपाली ज़मीन पर चीन ने एक इमारत तान दी है.

नेपाली मीडिया ने नमखा नगर पालिका अध्यक्ष बिष्णु बहादुर लामा के हवाले से दी रिपोर्ट्स में कहा है कि सीमावर्ती इलाके में करीब 9 वाणिज्यिक इमारतों का चीन की ओर से एकतरफा निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है. यह निर्माण कार्य उस क्षेत्र में बताया जा रहा है जहां नेपाल-चीन सीमा पर पिलर संख्या 11 और 12 की जगह है.

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब चीन के नेपाली ज़मीन हड़पने को लेकर शिकायतें सामने आई हों. करीब तीन माह पहले कुछ सांसदों ने नेपाली ज़मीन पर चीन के कब्ज़े की शिकायत दर्ज कराते हुए नेपाल की संसद में बाकायदा प्रस्ताव पेश किया था. चीन से लगी सीमा पर कई बॉर्डर पिलर गायब होने और 64 हेक्टेयर नेपाली जमीन के चीनी कब्जे में जाने की शिकायत को हालांकि सरकार की तरफ से खारिज किया गया था.

नेपाल के नए और विवादित नक्शे के मुताबिक चीन के साथ उसकी सीमा करीब 1414.88 किमी लंबी है. इस सरहद पर चीन की जमीन चोरी को लेकर शिकायतें गाहे-बगाहे उठती रही हैं. इसमें गोरखा इलाके में पिलर संख्या 35, 37 और 38 के गायब होने और नम्पा, सोलुखुम्बू, भंजयांग का पिलर नंबर 62 के गायब होने को लेकर सवाल उठाए गए थे.

इसके अलावा उत्तरी गोरखा के रुई गांव के 72 नेपाली घरों के अब चीनी इलाके में पहुंच जाने को लेकर भी सुर उठते रहे हैं. ऐसी ही शिकायतें धारचुला इलाके के जियुजियु क्षेत्र स्थित 18 घरों के चीन का हिस्सा बना लिए जाने का भी मामला सामने आया था.

इतना ही नहीं बीते दिनों नेपाली मीडिया में कृषि मंत्रालय की कथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए भी खबरें आई थीं, जिनमें 30 हैक्टेयर से अधिक नेपाली जमीन के चीन द्वारा हड़प किए जाने का उल्लेख किया गया था. हालांकि विवाद बढ़ने पर नेपाली विदेश मंत्रालय ने कृषि मंत्रालय की तरफ से ऐसे किसी भूमि सर्वे से ही इनकार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Chitra Tripathi: ईरान vs अमेरिका... 36वें दिन जंग हुई और घातक! | America | Nato | Mojtaba Khamenei
Iran Israel-US War: पायलट बचाओ या युद्ध जीतो?, ईरान के जाल में फंसा अमेरिका! | Middle East War
Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget