एक्सप्लोरर

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात, बोले- दूसरे देश में बढ़ा तिरंगे का मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने 4 नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है. खिलाड़ियों के हर एक्शन, हर मूव पर देशवासियों की नजर थी.

Commonwealth Games 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में 2 बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) का भी आयोजन किया. 

इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी नजर आए. मोदी ने कहा, आप सभी वहां मुकाबला कर रहे थे, लेकिन यहां करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे. देर रात तक आपके हर एक्शन, हर मूव पर देशवासियों की नजर थी. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अपडेट ले सकें. 

तिरंगा देश की शान है - पीएम मोदी 

पीएम ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह के साथ मेल खाती हैं. पीएम मोदी ने तिरंगे की शक्ति के बारे में बात करते हुए कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है. तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था. मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है.नए टैलेंट की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है.

आगे पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने 4 नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है. लॉन बाउल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है. इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है. 

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त करते हैं खिलाड़ी 

पीएम मोदी ने कहा, "बॉक्सिंग हो, जूडो हो, कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने डॉमिनेट किया, वो अद्भुत है. आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को भी सशक्त करते हैं. आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं."

ये भी पढ़ें : 

Independence Day 2022 Celebration Live: आज से 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव, सरकारी प्रोटोकॉल के हिसाब से होंगी क्वारंटीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget