एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में ठंड और ज्यादा बढ़ी, दिल्ली में 7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बुधवार को दिल्ली में न्यूमतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस ही रहा.

नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते बुधवार को ठंड और अधिक बढ़ गई. दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और आर्द्रता का स्तर 97 से 61 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया. ठंड के कारण गुरुवार और शुक्रवार को पड़ोसी गाजियाबाद और गौतम बूद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया.

नारनौल में गिरा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार सुबह शहर में कई जगहों पर कोहरे छाये रहने के साथ ही ठंड बहुत अधिक रहेगी. अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से कम था. यह केंद्र शासित प्रदेश का इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन था.

पंजाब और हरियाणा में, नारनौल और फरीदकोट क्रमशः 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस पर सबसे ठंडा रहे, जबकि राजस्थान के माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू में, रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन अब तक का सबसे कम तापमान है.

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पिछले एक सप्ताह से पारा काफी नीचे है और पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम समेत देश के कई अन्य हिस्सों में कड़ाके की सर्दी जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget