एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड: द्रास रहा सबसे ठंडा, कई राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान

पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत का पारा धीरे- धीरे नीचे जा रहा है. कुछ को छोड़कर लगभग सभी इलाके ठंड की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है.

नई दिल्ली: ठंड ने दस्तक दे दी है. समूचा उत्तर भारत बुधवार को शीतलहर की गिरफ्त में रहा. जम्मू-कश्मीर के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है.

दिल्ली में  7.9 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार को “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई. अधिकारियों के मुताबिक तापमान कम रहने और हवा की गति धीमी रहने की वजह से ऐसा हो रहा है. गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव के लोगों ने भी अत्यंत प्रदूषित हवा में सांस ली और यहां एक्यूआई क्रमश: 441, 426, 449, 390 और 370 दर्ज किया गया.

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश और तेज गति की हवाएं चलने की उम्मीद है जो प्रदूषण से राहत दिला सकती हैं. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ऑरेंज अलर्ट जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को हल्की बर्फ गिरी जबकि रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी की, और क्षेत्र में पहुंच चुके पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मध्यम से भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है.

अधिकारी ने कहा, “उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्काई रिजॉर्ट गुलमर्ग, दक्षिण में पहलगाम और मध्य कश्मीर में सोनमर्ग समेत अन्य बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई.

लगातार पांचवे दिन बंद रहा श्रीनगर हवाईअड्डा

श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन लगातार पांचवे दिन बंद रहा. अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटने के चलते परिचालन ठप है. श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल मार्ग पर नये सिरे से बर्फबारी हुई.

उत्तराखंड में मुक्तेश्वर रहा सबसे ठंडा स्थान उत्तराखंड में, मुक्तेश्वर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यू टिहरी में 5.6 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 6.2 डिग्री सेल्सियस और देहरादून में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है और शुक्रवार को क्षेत्र में ठंड और बढ़ सकती है.

हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड हिमाचल प्रदेश में भी अत्यधिक ठंड पड़ रही है और 16 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है.

पंजाब में आदमपुर में 3.4 डिग्री पर पहुंचा पारा पंजाब में आदमपुर और लुधियाना में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 डिग्री और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा में  हिसार रहा सबसे ठंडा पड़ोसी राज्य हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा.

गंगानगर में कड़ाके की ठंड राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंड गंगानगर में पड़ी जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अयोध्या फैसला: कानून व्यवस्था पर अजीत डोभाल ने योगी सरकार को सराहा, किरण बेदी भी कर चुकी हैं तारीफ

नागरिकता संशोधन बिल अल्पसंख्यकों के पक्ष में जरूर, लेकिन मुसलमानों के खिलाफ नहीं- वसीम रिजवी

पाकिस्तान से आया परिवार नागरिकता अमेंडमेंट बिल पास होने से खुश, बेटी का नाम रखा 'नागरिकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget