एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को मारने की साजिश की बात करने वाला शख्स कोयंबटूर से गिरफ्तार

रफ़ीक ने साल 1998 में कोयंबत्तूर में हुए बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी जेल की सजा पूरी की और वह शहर के कुनियामुथुर इलाके में रह रहा है.

कोयंबटूर: कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश की बात करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस शख्स का नाम मोहम्मद रफीक है. आरोपी रफ़ीक 1998 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के मामले में भी दोषी है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी को टेलीफोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद कल रात गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया, ‘’वह टेलीफोन पर हुई उस बातचीत की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है, जिसमें साल 1998 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले का एक दोषी एक परिवहन ठेकेदार से कथित तौर पर यह कहता सुनाई दे रहा है कि वह पीएम मोदी को मार डालने की योजना बना रहा है.’’ क्या ठेकेदार को डराने के लिए शख्स ने लिया पीएम मोदी का नाम? बहरहाल  शुरूआती जांच में कहा गया कि श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले के दोषी मोहम्मद रफ़ीक ने यह बात शायद परिवहन ठेकेदार प्रकाश को डराने के लिए कही थी. रफ़ीक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 ( आई) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह भी बताया है कि बातचीत में हालांकि प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र है. लेकिन शुरूआती जांच में कहा गया कि रफ़ीक की टिप्पणी शायद मोदी के खिलाफ कोई साजिश नहीं है बल्कि उसने ठेकेदार को डराने के लिए यह सब कहा था. कौन हैं मोहम्मद रफीक? रफ़ीक ने साल 1998 में कोयंबत्तूर में हुए बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी जेल की सजा पूरी की और वह शहर के कुनियामुथुर इलाके में रह रहा है. वह एक परिवहन ठेकेदार है. फरवरी 1998 में कोयंबत्तूर में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 58 लोगों की मौत हो गई थी और करोड़ों रूपये की संपत्ति नष्ट हो गई थी. सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली गई आठ मिनट की इस बातचीत में रफ़ीक शामिल है. उन्होंने बताया ‘‘ बातचीत मुख्यत: गाड़ियों के फायनेन्स के बारे में है. लेकिन अचानक ही रफीक यह कहता सुनाई देता है ‘‘ हमने (प्रधानमंत्री) मोदी को खत्म करने का फैसला किया है. हम उन लोगों में से थे जिन्होंने साल 1998 में (पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण) आडवाणी की शहर यात्रा के दौरान बम लगाए थे.’’ व्यक्तियों की असलियत का पता लगाने के लिए बनाए विशेष दल- पुलिस पुलिस के मुताबिक, बातचीत में व्यक्ति को ठेकेदार से यह कहते हुए सुना गया कि मेरे खिलाफ कई मामले चले और 100 से ज्यादा वाहन मैंने क्षतिग्रस्त किए. बीती रात पुलिस ने बताया कि शहर की पुलिस ने रिकॉर्ड की गई बातचीत की जांच करने और बातचीत कर रहे व्यक्तियों की असलियत का पता लगाने के लिए विशेष दल बनाए हैं.  बातचीत के आधार पर ही रफीक को गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget