एक्सप्लोरर

Electricity Crisis: भीषण गर्मी के बीच कोयले की कमी ने बढ़ाया बिजली संकट, मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर, पूछे ये तीन सवाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती गर्मी के बीच कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई. इसे राष्ट्रीय संकट बताते हुए कहा कि लोग एकजुट होकर हालात बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग करें.

Coal Crisis: देश में एक तरफ से जहां लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है और कई राज्यों में तापमान 40 के पार है तो वहीं दूसरी तरफ पावर प्लांट्स में कोयले की कमी ने इस संकट को और गहरा दिया है. इसको लेकर जहां दिल्ली सरकार ने केन्द्र को आगाह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो और अस्पतालों की सेवा पर असर इसका पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष बिजली संकट को लेकर केन्द्र सरकार पर हमलावर है.

कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार से सवाल किए और उसका उन्होंने जवाब मांगा. उन्होंने लिखा है कि आज 29 अप्रैल को 11 बजे तक देश में बिजली की मांग 12 हजार मेगावाट है.  आज एनर्जी एक्सचेंज में बिजली खरीद की कीमत 12 रुपये प्रति यूनिट है. अगर केन्द्र सरकार आगे बढ़ मदद नहीं करेगी तो राज्य मंहगी बिजली कैसे खरीदेंगे? अब तक 12 रुपये में भी बिजली नहीं मिलती है.


Electricity Crisis: भीषण गर्मी के बीच कोयले की कमी ने बढ़ाया बिजली संकट, मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर, पूछे ये तीन सवाल

मोदी सरकार से कांग्रेस के सवाल

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में आगे लिखा है कि आग बरसाती गर्मी... 12 घंटे की बिजली कट.. पीएम मौन, बिजली-कोयला मंत्री गुम! उन्होंने आगे तीन सवाल करते हुए पूछा है-

1• देश में 72,074 मेगावाट क्षमता के प्लांट बंद क्यों?

2• देश के 173 पावर प्लांट्स में से 106 प्लांट्स में कोयला 0%-25% के बीच ही क्यों?

3• कोयले की मांग रोज़ 22 लाख टन, सप्लाई 16 लाख टन ही क्यों?

सीएम गहलोत ने जताई चिंता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती गर्मी के बीच कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई और इसे राष्ट्रीय संकट बताते हुए कहा कि लोग एकजुट होकर हालात बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग करें. गहलोत ने ट्वीट किया,' देश के 16 राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है एवं इसके अनुरूप कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति संभव नहीं है. यह एक राष्ट्रीय संकट है.'

लोगों से सहयोगी की अपील करते हुए गहलोत ने कहा,' मैं सभी से अपील करता हूं कि इस संकट में एकजुट होकर परिस्थितियों को बेहतर करने में सरकार का साथ दें. अपने निवास या कार्यक्षेत्र के गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बन्द रखें. अपनी प्राथमिकताएं तय कर बिजली का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें.' इसके साथ ही गहलोत ने बिजली कटौती के खिलाफ बिजलीघरों पर प्रदर्शन करने के भाजपा के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा,'राजस्थान में प्रदेश भाजपा बिजली घरों पर प्रदर्शन कर इस संकट में चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों को परेशान कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है.'

उन्होंने कहा,' मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि राज्यों को कोयला उपलब्ध करवाने का काम केन्द्र सरकार का है. क्या प्रदेश भाजपा का दिशाहीन नेतृत्व केन्द्र सरकार से इस बारे में सवाल पूछेगा कि वो मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध करवाने में सक्षम क्यों नहीं है जिसके कारण 16 राज्यों में बिजली कटौती की नौबत आई है?'

ये भी पढ़ें: Power Crisis: कोयले की कमी से राजधानी में संकट, मेट्रो-अस्पतालों की सेवा हो सकती है ठप्प! दिल्ली सरकार का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget