एक्सप्लोरर

कोल इंडिया के 400 कर्मचारियों की कोरोना से मौत, केंद्र से 10 लाख वैक्सीन डोज के लिए मांगी मदद

कोरोना की दूसरी भयानक लहर में कोयला खदानों में काम चलता रहा. लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी के कर्मचारी कोयला खदानों में काम करते रहे ताकि पॉवर प्लांट चलते रहें.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल कोल इंडिया लिमिटेड के करीब 400 कर्मचारियों की कोरोना वायरस से मौत हो गई. अब कंपनी ने केंद्र सरकार से अपने कर्मचारियों के लिए वैक्सीन देने की मांग की है. कर्मचारियों और उनके परिजनों के वैक्सीनेशन के लिए कंपनी ने 10 लाख डोज की मांग की है. 

कंपनी के मुताबिक, कुल 2.59 लाख कर्मचारियों वाली कोल इंडिया में अभी तक 64 हजार कर्मचारियों ने टीका लिया है. उनके 35 हजार परिजनों को भी टीका लग चुका है. अब कपंनी अपने इस टीकाकरण अभियान के तहत कर्मियों को तेजी से टीका लगाना चाहती है.

कोल इंडिया के 6000 कर्मचारी संक्रमित
कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी के कर्मचारी कोयला खदानों में काम करते रहे ताकि पॉवर प्लांट चलते रहें. कोरोना की दूसरी भयानक लहर में कोयला खदानों में काम चलता रहा. इस दौरान कोल इंडिया के लगभग 6,000 कर्मचारी अब तक संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से एक हजार कर्मचारी का अभी भी इलाज चल रहा है.

कोल इंडिया का कहना है कि ज्यादातर कर्मचारियों की मौत दूसरी लहर के दौरान हुई हैं. उसकी सबसे बड़ी यूनिट साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में लगभग एक-तिहाई मौतें हुई हैं. कोल इंडिया ने ऐलान किया है कि कोरोना से जान गंवाने वाले अपने कर्मचारियों के परिवार को 15 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देगी.

बता दें, कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ रही है. ये महामारी देश के 3 लाख 53 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है. कुल दो करोड़ 90 लाख संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि इनमें से अभी सिर्फ 12 लाख 31 हजार लोग ही संक्रमित हैं.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget